Ather Rizta ई-स्कूटर में नहीं मिलेगा स्पीकर, लेकिन कंपनी लॉन्च कर रही है एक स्मार्ट हेलमेट

Ather Halo स्मार्ट हेलमेट को 6 अप्रैल को एथर कम्युनिटी डे पर पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ सबसे बड़ी घोषणा नया Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मार्च 2024 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Ather Rizta को 6 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा
  • कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्पीकर नहीं मिलेगा
  • इसके बजाय Halo स्मार्ट हेलमेट को पेश किया जाएगा, जो ब्लूटूथ से लैस होगा
Ather का अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर, Rizta भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है और इसकी कुछ मामूली डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी है। कंपनी इस स्कूटर को फैमिली स्कूटर के रूप में टीज कर रही है, क्योंकि इनका दावा है कि इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में सबसे बड़ी सीट मिलने वाली है। अब, पुष्टि की गई है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऑनबोर्ड स्पीकर नहीं मिलेगा। Ather ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। बता दें कि अपकमिंग स्कूटर के प्रतिद्वंदी  Ola S1 Pro में स्पीकर मिलता है, लेकिन Ather इसके विपरीत कुछ अलग देने वाली है।

Ather ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अपकमिंग Rizta ई-स्कूटर में ऑनबोर्ड स्पीकर नहीं मिलेगा। इसके बजाय एथर अपना नया Halo स्मार्ट हेलमेट पेश करने जा रही है, जो कंपनी के दावे अनुसार, अधिक "इमर्सिव सुनने का अनुभव" प्रदान करेगा। इससे यह पुष्टि भी हो जाती है कि Ather Halo इनबिल्ट ब्लूटूथ स्पीकर के साथ आएगा।
Advertisement

Ather Halo स्मार्ट हेलमेट को 6 अप्रैल को एथर कम्युनिटी डे पर पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ सबसे बड़ी घोषणा नया Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा।
 

इलेक्ट्रिक स्कूटर को कई बार रोड पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी भी इसे कई बार टीज कर चुकी है। हाल ही में WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली द्वारा ई-स्कूटर की बड़ी सीट को टीज कराया गया था। कंपनी का कहना है कि रिज्टा में इस सेगमेंट की सबसे लंबी सीट है और इसका मतलब है कि इसमें दो वयस्कों के लिए काफी जगह है।
Advertisement

एक लंबी और चौड़ी सीट के नीचे एक बड़ा बूट भी होना चाहिए। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि मोटर को कहां और कैसे फिट किया गया है।
Advertisement

हाल के एक वीडियो में अपकमिंग एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर की पानी में उतरने की क्षमता और 450X के समान एक रंगीन टीएफटी डिस्प्ले दिखाया गया था। हम आने वाले कुछ दिनों में इसके और अधिक टीजर्स देखने की उम्मीद करते हैं। जैसा कि हमने बताया एथर कम्युनिटी डे इवेंट 6 अप्रैल को होने जा रहा है, जहां इस ई-स्कूटर से पर्दा उठाया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.