Rs. 15 हजार तक सस्ता हुआ 146 Km की रेंज वाला Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर, 450 Plus हुआ बंद

Pro Pack एड-ऑन के साथ स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में समान रेंज और पावर मिलती है। एथर के स्कूटर की पिछली कीमतों की तुलना में नई कीमतें लगभग 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक कम हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2023 20:59 IST
ख़ास बातें
  • स्टैंडर्ड 450X और 450X Pro Pack ऑप्शन में उपलब्ध होगा इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • Ather ने 450 Plus को कर दिया है डिस्कंटीन्यू
  • बेसिक 450X और एड-ऑन पैक में कई फीचर्स का अंतर

Ather 450X अब स्टैंडर्ड और Pro Pack एड-ऑन के साथ बेचा जाएगा

Ather Energy ने अपने 450X ई-स्कूटर की कीमत को घटा दिया है, लेकिन उसके बदले कंपनी ने कुछ फीचर्स में कटौती भी की है। इतना ही नहीं, कंपनी ने 450 Plus वेरिएंट को बंद कर दिया है। अब, ग्राहकों के पास 450X के दो ऑप्शन उपलब्ध हैं, पहला स्टैंडर्ड 450X और दूसरा 450X Pro Pack ऑप्शन। कीमत में कटौती हाल ही में FAME-II सब्सिडी में हालिया विवाद के बाद की गई है, जहां सरकारी अधिकारियों को एक गुमनाम ईमेल आया, जिसके बाद अधिकारियों ने उन निर्माताओं से पूछताछ की, जो अतिरिक्त लागत पर एक अलग ऐड-ऑन के रूप में बेचे गए अपने वाहनों के चार्जर के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेच रहे थे।

Ather Energy ने जानकारी दी है कि 450X की कीमत को अब 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु, FAME-II सब्सिडी सहित) कर दिया गया है। अब 450 Plus वेरिएंट को बंद कर दिया गया है और ग्राहकों के पास इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट के साथ 'प्रो पैक' ऑप्शन उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत के साथ अतिरिक्त 30,364 रुपये है। 
Advertisement

Pro Pack एड-ऑन के साथ स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में समान रेंज और पावर मिलती है। एथर के स्कूटर की पिछली कीमतों की तुलना में नई कीमतें लगभग 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक कम हैं।

450 Plus के विपरीत, बेस 450X में बड़ा बैटरी पैक है, लेकिन इसमें 450X Pro Pack एड-ऑन के समान 3.7 kWh की बैटरी का उपयोग किया गया है, जिसके चलते यह 146 किलोमीटर तक की ARAI-सर्टिफाइड रेंज देता है। यहां तक ​​कि बेस 450X का पीक मोटर आउटपुट 6.4 kW (8.58 bhp) और 26 Nm टार्क पर एड-ऑन पैक के ही समान है। दोनों की टॉप स्पीड 90 kph है और साथ ही ये दोनों 3.3 सेकंड में 0-40 kph पर पहुंचने का दावा करते हैं। 
Advertisement

हालांकि, अब Ather 450X की एक्स-शोरूम कीमत में एक बंडल चार्जर शामिल है, लेकिन कम चार्जिंग क्षमता वाला। भले ही स्टैंडर्ड और प्रो पैक वेरिएंट में कोई मैकेनिकल असमानताएं न हो, लेकिन फीचर्स में ये बिल्कुल अलग हैं। स्टैंडर्ड 450X में 7.0-इंच का टचस्क्रीन मिलता है, लेकिन इसमें ग्रेस्केल थीम है, 4G या ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं है, मीडिया प्लेबैक फीचर नहीं है, कनेक्टेड फीचर्स नहीं हैं, पार्क असिस्ट नहीं है और साथ ही राइड मोड को भी हटा दिया गया है। इनके लिए आपको Pro Pack एड-ऑन लेना होगा।
Advertisement

स्टैंडर्ड 450X मॉडल के साथ मिलने वाला चार्जर बैटरी को 12 घंटे और 15 मिनट में 0 से 80% तक और 15 घंटे और 20 मिनट में फुल चार्ज करता है। इसकी तुलना में, 450X Pro Pack के साथ मिलने वाला चार्जर बैटरी पैक को 4 घंटे और 30 मिनट में 0 से 80% चार्ज और 5 घंटे और 40 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है। हैरानी इस बात की है कि कंपनी ने अब, स्टैंडर्ड 450X का सपोर्ट एथर के फास्ट-चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, Ather Grid से हटा दिया है, जिसका मतलब है कि इस वेरिएंट को एथर ग्रिड पर चार्ज नहीं किया जा सकता है।

कंपनी का कहना है कि बेस मॉडल के खरीदारों के पास बाद की तारीख में फास्ट चार्जर चुनने का विकल्प होगा, लेकिन बेस मॉडल को खरीदने के बाद 'प्रो पैक' का ऑप्शन नहीं चुना जा सकता।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.