115 Km रेंज वाले Ather 450S हुआ Rs. 20 हजार सस्ता, जानें नई कीमत

Ather 450S पहले से एक 'Pro Pack' ऑप्शन के साथ आता है, जो इसमें कई एक्स्ट्रा फीचर्स जोड़ता है। Ather ने 'प्रो पैक' के साथ आने वाले 450S की कीमत को भी 25,000 रुपये घटा दिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जनवरी 2024 20:10 IST
ख़ास बातें
  • Ather 450S की कीमत 20,000 रुपये घटी
  • नई कीमत 97,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हुई
  • Ola S1 Air, Chetak Urbane, TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को देगा टक्कर
Ather 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 20,000 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। Ather 450S ई-स्कूटर 2.9 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जो 115 किमी की IDC रेंज देने का दावा करती है। इसमें शामिल 5.4 kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर स्कूटर को मात्र 3.9 सेकंड में शून्य से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर पहुंचा सकती है। Ather 450S मार्केट में Ola S1 Air, Chetak Premium, TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से टक्कर लेता है। कीमत में कटौती निश्चित तौर पर ई-स्कूटर को प्रतियोगिता को गर्माने में मदद करेगी।

Ather Energy ने अपने एंट्री-लेवल मॉडल, 450S की कीमत में कटौती की घोषणा की है। प्रतिस्पर्धा में पकड़ मजबूत करने के लिए EV कंपनी ने 450S पर 20,000 रुपये की कीमत में कटौती की घोषणा की है। कटौती के बाद ई-स्कूटर की कीमत 1.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) हो गई है। वहीं, दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 97,500 रुपये हो गई है। 
Advertisement

इतना ही नहीं, ई-स्कूटर पहले से एक 'Pro Pack' ऑप्शन के साथ आता है, जो इसमें कई एक्स्ट्रा फीचर्स जोड़ता है। Ather ने 'प्रो पैक' के साथ आने वाले 450S की कीमत को भी 25,000 रुपये घटा दिया है।
 

Ather 450S में 2.9 kWh की बैटरी दी गई है जो कि 115 km की IDC रेंज प्रदान करती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 3.9 सेकेंड्स में 0-40 kmph प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 90 kmph है। वहीं Ather 450S में 5.4 kW की पावर और 22 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। चार्जिंग समय की बात करें तो बैटरी सिर्फ 6 घंटे 36 मिनट में 0-80 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। Ather Grid फास्ट चार्जर की मदद 1.5 किमी प्रति मिनट में चार्ज हो सकती है।
Advertisement

घटी हुई कीमत के साथ, Ather 450S अब ना केवल Chetak Premium, बल्कि Chetak Urbane को भी टक्कर देने का काम करेगा। इसके अलावा, कीमत के कम होने से ई-स्कूटर 1.23 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाले बेस TVS iQube और 1.20 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाले Ola S1 Air के सामने भी मजबूत दावेदार के रूप में उभरेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.