हवा में उड़ने वाली कार बनी हकीकत, प्रोडक्शन हुआ शुरू, 2.5 करोड़ में बिकेगी!

कैलिफोर्निया की Alef Aeronautics ने पहली customer-bound flying car का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2025 14:33 IST
ख़ास बातें
  • Alef ने पहली कस्टमर-बाउंड फ्लाइंग कार का प्रोडक्शन शुरू किया
  • शुरुआती ग्राहकों को कंट्रोल्ड टेस्टिंग के लिए डिलीवरी होगी
  • सड़क से सीधे टेक-ऑफ करने में सक्षम है यह फ्लाइंग कार

Photo Credit: Alef Aeronautics

कैलिफोर्निया की एक कंपनी ने उड़ने वाली कार को हकीकत के और करीब ला दिया है। Alef Aeronautics ने हाल ही में बताया कि उसने अपनी पहली कस्टमर-बाउंड फ्लाइंग कार का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह गाड़ी सड़क पर चलने के साथ-साथ सीधे सड़क से टेक-ऑफ कर हवा में उड़ने में सक्षम होगी। Alef का दावा है कि यह पहली ऐसी “ड्राइव-एंड-फ्लाई” कार हो सकती है, जिसे किसी कस्टमर तक डिलीवर किया जाएगा।

Alef Aeronautics का कहना है कि इस फ्लाइंग कार को तैयार होने में कई महीने लगेंगे और शुरुआती दौर में इसे सिर्फ कुछ चुनिंदा शुरुआती ग्राहकों को ही सौंपा जाएगा। ये ग्राहक निवेशकों की उस लिस्ट से चुने जाएंगे, जिनकी डिपॉजिट राशि ज्यादा है और जिन्हें प्रायोरिटी दी गई है। Alef का कहना है कि यह डिलीवरी रियल-वर्ल्ड कंडीशन्स में टेस्टिंग के लिए होगी, लेकिन पूरा प्रोसेस बेहद कंट्रोल्ड माहौल में की जाएगी।

Advertisement

Alef की यह रणनीति पर्सनल eVTOL सेगमेंट में पहले देखी जा चुकी है, जहां सीमित ग्राहकों को शुरुआती प्रोटोटाइप देकर फील्ड टेस्टिंग की गई थी। Alef की फ्लाइंग कार में VTOL यानी वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग की क्षमता दी गई है, लेकिन इसमें कार जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे और जटिल बनाते हैं। इसमें ड्राइवर की सीट के चारों ओर जालीदार ढांचे में आठ प्रोपेलर्स लगाए गए हैं। टेक-ऑफ के बाद गाड़ी घूम जाती है और इसके साइड्स ऊपर-नीचे के पंखों की तरह काम करने लगते हैं, जबकि ड्राइवर की सीट आगे की ओर घूमकर कॉकपिट जैसी पोजिशन में आ जाती है।

FlyingMag के मुताबिक, कंपनी का मानना है कि इस अल्ट्रालाइट वर्जन को ग्राहकों के हाथों में देकर वह अपने बड़े और मेन मॉडल के लिए रास्ता तैयार कर सकेगी। Alef भविष्य में अपने फुल-साइज फ्लाइंग कार मॉडल को करीब 3 लाख डॉलर में बेचने की योजना पर काम कर रही है। रिपोर्ट बताती है कि टेस्टिंग के दौरान कंपनी ट्रेनिंग, मेंटेनेंस और नियमों के पालन से जुड़ी सर्विसेज भी देगी। Alef का कहना है कि अल्ट्रालाइट वर्जन को वजन कम करने और कुछ मैकेनिकल बदलावों के साथ Federal Aviation Administration के Part 103 नियमों के तहत फिट किया गया है।

इसके साथ ही Alef अपने एक और प्रोटोटाइप पर भी काम कर रही है, जिसे कंपनी एक्सपेरिमेंटल सर्टिफिकेशन के तहत टेस्ट कर रही है। यह हल्का मॉडल पायलट के साथ उड़ान भर सकता है या फिर जमीन से रिमोट कंट्रोल के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें सेफ्टी के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग, इमरजेंसी किल-स्विच और बैकअप ग्लाइडर सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Advertisement

Alef ने इससे पहले कैलिफोर्निया की सड़कों पर अपनी फ्लाइंग कार के टेक-ऑफ का वीडियो शेयर किया था, जिसे कंपनी ने शहर की सड़क पर कार के चलने और सीधे उड़ान भरने का पहला

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.