क्‍या है THAAD डिफेंस सिस्‍टम? अमेरिका ने इस्राइल को दिया, बिना विस्‍फोटक खत्‍म कर देता है दुश्‍मन की मिसाइल

THAAD Defence System : अमेरिका ने उसके सबसे एडवांस मिसाइल डिफेंस सिस्‍टमों में से एक, ‘टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस’ (THAAD) को इस्राइल में तैनात किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2024 18:16 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका ने इस्राइल को दिया THAAD डिफेंस सिस्‍टम
  • बैलिस्टिक मिसाइलों से बचने में मदद करता है सिस्‍टम
  • 3 हजार किलोमीटर दूर से आ रही मिसाइल कर लेता है ट्रैक

वैसे तो इस्राइल के पास खुद के एयर डिफेंस सिस्‍टम हैं, लेकिन थाड यूनीक है।

Photo Credit: Reuters

THAAD Defence System : इस्राइल कई मोर्चों पर जंग लड़ रहा है। उसके पास दुनिया का सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्‍टम है। इसके बावजूद तमाम इलाकों से हो रहे हवाई हमले इस्राइल तक पहुंचकर उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब अमेरिका ने उसके सबसे एडवांस मिसाइल डिफेंस सिस्‍टमों में से एक, ‘टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस' (THAAD) को इस्राइल में तैनात किया है। इसे थाड भी कहा जाता है। आइए जानते हैं, इस डिफेंस सिस्‍टम के बारे में। 
 

What is THAAD?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, थाड मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम को कम, मध्‍यम और इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलों से बचने के लिए डिजाइन किया गया है। एक अकेला ऐसा अमेरिकी सिस्‍टम है, जो हमारे वायुमंडल के अंदर और बाहर से आने वाले खतरों का पता लगा सकता है। 
 

THAAD ही क्‍यों?

थाड मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम की खूबी है कि यह बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से रक्षा कर सकता है। अमेरिका हमेशा से इस्राइल के साथ खड़ा रहा है और अब उसने THAAD को इस्राइल में डिप्‍लॉय किया है। 
 

THAAD सिस्‍टम कैसे काम करता है? 

जैसाकि हमने बताया THAAD बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक सकता है। यह वायुमंडल के अंदर और बाहर दुश्‍मनों की मिसाइल को तबाह कर सकता है। इस मिसाइल सिस्‍टम में विस्‍फोटक वॉरहेड नहीं होते हैं। यह गतिज (kinetic) एनर्जी का इस्‍तेमाल करके दुश्‍मन की मिसाइल को खत्‍म कर देता है। आसान भाषा में समझाएं तो दुश्‍मन की मिसाइल को निपटाने के लिए यह विस्‍फोटक की बजाए उन पर फोर्स या दम लगाकर हमला करता है। 

थाड मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम के 4 प्रमुख एलिमेंट हैं। 
Advertisement
इंटरसेप्‍टर : यह गतिज ऊर्जा का इस्‍तेमाल करके दुश्‍मन की मिसाइल को बर्बाद कर देता है। 
लॉन्‍च वीकल : एक तरह का मोबाइल ट्रक होता है, जो इंटरसेप्टर को लेकर जाता है। इसी से इंटरसेप्‍टर लॉन्‍च किया जाता है। 
रडार : यह 870 से 3,000 किलोमीटर की दूरी से खतरों को ट्रैक करता है। 
Advertisement
फायर कंट्रोल सिस्‍टम : यह इंटरसेप्‍टर और दुश्‍मन की मिसाइल के बीच कॉर्डिनेशन को देखता है। 

एक स्‍टैंडर्ड थाड बैटरी में 6 ट्रक-माउंटेड लॉन्‍चर्स होते हैं। हरेक में 8 इंटरसेप्‍टर लगे होते हैं। साथ ही रडार और रेडियो उपकरण होते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.