30 घंटों तक उड़ सकता है Orion MALE ड्रोन, भारत आ जाए तो कांपेंगे चीन-पाकिस्‍तान!

Orion MALE Drone : रूस के पास ओरियन मेल (Orion MALE) नाम का एक ऐसा अनमैंड एरियल वीकल (UAV) ड्रोन है, जो भारत आ जाए, तो चीन और पाकिस्‍तान के होश फाख्‍ता हो सकते हैं!

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 सितंबर 2024 17:46 IST
ख़ास बातें
  • रूस के पास है बेहद प्रभावशाली ड्रोन
  • Orion MALE Drone में कई खूबियां
  • 10 हजार मीटर तक उड़ान भरने की क्षमता

Orion MALE ड्रोन का पूरा नाम है ओरियन मीडियम-एल्टिट्यूट लॉन्‍ग-एन्‍ड्युरेंस (MALE) है।

Photo Credit: cat-uxo

What is Orion MALE Drone? यूक्रेन से जंग में उलझा रूस लगातार अपने हथियारों को विकसित कर रहा है। रूस के पास ओरियन मेल (Orion MALE) नाम का एक ऐसा अनमैंड एरियल वीकल (UAV) ड्रोन है, जो भारत आ जाए, तो चीन और पाकिस्‍तान के होश फाख्‍ता हो सकते हैं! यह ड्रोन मध्‍यम-ऊंचाई पर उड़ सकता है। भारत को ऐसे की ड्रोन की जरूरत बताई जाती है। ओरियन मेल अपने साथ हजारों किलो वजन लेकर उड़ सकता है। इसकी पेलोड कैपिस‍िटी भी दमदार है। आइए जानते हैं Orion MALE Drone के बारे में। 
 

क्‍या है ओरियन मेल ड्रोन? 

Orion MALE ड्रोन का पूरा नाम है ओरियन मीडियम-एल्टिट्यूट लॉन्‍ग-एन्‍ड्युरेंस (MALE) है। यह एक 
मानवरहित ड्रोन है। दुश्‍मन पर निगाह रखने का काम यह बखूबी करता है, क्‍योंकि यह काफी देर तक उड़ान भर सकता है। रूस इस ड्रोन के Orion-E और Orion-2 वर्जन तैयार कर रहा है।  
 

Orion MALE Drone features 

एक रिपोर्ट के अनुसार, Orion MALE ड्रोन का ओरिजिनल वर्जन अपने साथ 4 बम या 4 मिसाइल लेकर उड़ सकता है। यह मैक्सिमम 200 किलो पेलोड ले जा सकता है। रूस जिस Orion-2 को तैयार कर रहा है उसका वजन 5 टन तक है। इसके पंख 30 मीटर तक लंबे हैं और यह 10 हजार मीटर से ज्‍यादा की ऊंचाई पर 30 घंटों तक उड़ान भर सकता है। 

भारत की हालिया डील्‍स की बात करें तो अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने की तैयारी है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, देश को जमीन और समुद्र दोनों इलाकों पर निगाह रखने के लिए 97 मध्यम ऊंचाई वाले ड्रोन्‍स की जरूरत होगी। अगर किसी वजह से भारत को और ड्रोन्‍स की जरूरत होती है, तो वह Orion MALE ड्रोन पर भी दांव लगा सकता है। 
Advertisement

भारत की तीनों सेनाओं के पास हेरॉन यूएवी पहले से ही उपलब्‍ध हैं। इन ड्रोन्‍स को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और हेरॉन की मूल कंपनी मिलकर अपग्रेड कर रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.