रूस ने बढ़ा दी Elon Musk की टेंशन! बनाया Anti-Starlink सिस्टम, ऐसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी

रूस का Volna Kupol Garant इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम फिर चर्चा में है। जानिए यह Starlink सैटेलाइट इंटरनेट को कैसे जाम करने का दावा करता है और इसकी टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अगस्त 2026 12:19 IST
ख़ास बातें
  • Volna Kupol Garant है Starlink कम्युनिकेशन जाम करने वाला EW सिस्टम
  • यह कथित तौर पर Ku-band पर हाई-पावर इंटरफेरेंस सिग्नल भेजता है
  • इसकी वास्तविक क्षमता और युद्धक्षेत्र में परफॉर्में की पुष्टि अभी नहीं हुई

रूस का Volna Kupol Garant सिस्टम Starlink कम्युनिकेशन को जाम करने के दावे के साथ चर्चा में है

Photo Credit: SpaceX

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर Volna Kupol Garant नाम का इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (Electronic Warfare) सिस्टम चर्चा में है। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रूस ने इस सिस्टम को Starlink सैटेलाइट कम्युनिकेशन को बाधित करने के लिए डेवलप किया है। वहीं, यूक्रेनी पक्ष का कहना है कि ऐसे कुछ सिस्टम पहले ही नष्ट किए जा चुके हैं। हालांकि, इस सिस्टम के इस्तेमाल और इसकी वास्तविक क्षमता की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

आखिर Volna Kupol Garant है क्या?

Volna Kupol Garant एक ग्राउंड-बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) सिस्टम है। सामान्य जैमर की तरह यह सीधे Starlink यूजर टर्मिनल को निशाना नहीं बनाता, बल्कि दावा किया जाता है कि यह Starlink सैटेलाइट के रिसीवर तक पहुंचने वाले सिग्नल को बाधित करने की कोशिश करता है। रूसी तकनीकी वेबसाइट 1.ru पर पब्लिश्ड जानकारी के अनुसार, इसका उद्देश्य सैटेलाइट को कुछ समय के लिए रेडियो स्पेक्ट्रम में "ब्लाइंड" करना है, ताकि वह जमीन पर मौजूद Starlink टर्मिनलों से आने वाले सिग्नल रिसीव न कर सके।

कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी?

Starlink टर्मिनल और सैटेलाइट के बीच कम्युनिकेशन Ku-band (लगभग 14-14.5 GHz) फ्रीक्वेंसी पर होता है। यूक्रेनी रक्षा सलाहकार सेरही "फ्लैश" बेस्करेस्टनोव के अनुसार, इस बैंड को आठ चैनलों में बांटा गया है, जिनमें प्रत्येक की चौड़ाई 62.5 MHz है। दावा है कि Volna Kupol Garant में आठ दिशात्मक एंटेना होते हैं, जो गुजर रहे Starlink सैटेलाइट की ओर उसी फ्रीक्वेंसी पर शक्तिशाली इंटरफेरेंस (Jamming Signals) भेजते हैं। इससे सैटेलाइट के लिए जमीन से आने वाले वास्तविक सिग्नल सुनना मुश्किल हो जाता है।

कई इजराइली व रूसी मीडिया रिपोर्ट कहती हैं कि सिस्टम में Phased Array Antenna तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह एक संकरी बीम के जरिए लगभग 500 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद Starlink सैटेलाइट की दिशा में रेडियो सिग्नल भेजती है। दावा किया गया है कि सिग्नल की तीव्रता सैटेलाइट के रिसीवर को अस्थायी रूप से ओवरलोड कर देती है, जिससे प्रभावित क्षेत्र में कम्युनिकेशन रुक सकता है।

Advertisement

क्या यह Starlink सैटेलाइट को नष्ट कर देता है?

नहीं। उपलब्ध रिपोर्ट्स के अनुसार, Volna Kupol Garant का उद्देश्य सैटेलाइट को नष्ट करना नहीं है। यह केवल रेडियो इंटरफेरेंस पैदा करता है, जिससे कुछ समय के लिए सैटेलाइट और ग्राउंड टर्मिनल के बीच कम्युनिकेशन इफेक्ट हो सकता है। अगर जैमिंग बंद हो जाए, तो कुछ मिनट बाद सैटेलाइट सामान्य रूप से काम करना शुरू कर सकता है।

इसकी तैनाती कैसे की जाती है?

पूरा सिस्टम कथित तौर पर छह ट्रेलर पर लगाया जाता है। इन ट्रेलरों पर कुल मिलाकर कई एंटेना लगे होते हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार अलग प्लेटफॉर्म पर भी स्थापित किया जा सकता है। सिस्टम बाहरी बिजली सप्लाई या डीजल जनरेटर से चल सकता है। दावा है कि एक यूनिट लगभग 20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में Starlink कम्युनिकेशन को प्रभावित कर सकती है, हालांकि इसके लिए लगातार हाई-पावर रेडियो सिग्नल ब्रॉडकास्ट करने पड़ते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.