अंतरिक्ष की उड़ान होगी आसान! वर्जिन गेलेक्टिक ने दो लॉन्‍च कैरियर एयरक्राफ्ट बनाने के लिए किया एग्रीमेंट

कंपनी की योजना साल 2025 तक नए डेल्टा-क्लास स्पेसशिप को लॉन्च करने की भी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जुलाई 2022 17:13 IST
ख़ास बातें
  • ऑरोरा फ्लाइट साइंसेज के साथ किया एग्रीमेंट
  • इसकी टेक्निकल और प्राइसिंग डिटेल्‍स शेयर नहीं की गई हैं
  • हर साल सैकड़ों उड़ानों का है टार्गेट

साल 2004 में स्थापित वर्जिन गेलेक्टिक भी अपनी रॉकेट राइड्स को कस्टमर्स के लिए शुरू करने की तैयारी में है।

स्‍पेस सेक्‍टर में प्राइवेट कंपनियों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। अमेरिका में स्‍पेसएक्‍स कामयाबी दर्ज कर चुकी है। बीते दिनों बोइंग ने भी अपना पहला मानवरहित स्‍पेसक्राफ्ट सफलतापूर्वक लॉन्‍च और लैंड किया था। अब स्‍पेस ट्रैवल कंपनी वर्जिन गेलेक्टिक (Virgin Galactic) ने बताया है कि उसने अपने स्‍पेसशिप्‍स के लिए दो नए एयर लॉन्च कैरियर विमान बनाने को लेकर बोइंग की सहायक कंपनी ऑरोरा फ्लाइट साइंसेज के साथ एक एग्रीमेंट किया है। नए कैरियर प्‍लेन को वर्जिन गेलेक्टिक के मौजूदा कैरियर प्‍लेन से रिप्‍लेस किया जाएगा। 

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की योजना साल 2025 तक नए डेल्टा-क्लास स्पेसशिप को लॉन्च करने की भी है। कॉन्‍ट्रैक्‍ट की वैल्‍यू का खुलासा अभी नहीं किया गया है। वर्जिन गेलेक्टिक के CEO माइकल कोलग्लजियर ने एक बयान में कहा कि इस एग्रीमेंट से हमें हर साल काफी ज्‍यादा मिशन उड़ाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य न्यू मैक्सिको में मौजूद बेस से हर साल 400 उड़ानों का है। 

फ‍िलहाल इस एग्रीमेंट से जुड़ीं टेक्निकल डिटेल्‍स शेयर नहीं की हैं। साल 2004 में स्थापित वर्जिन गेलेक्टिक भी अपनी रॉकेट राइड्स को कस्टमर्स के लिए शुरू करने की तैयारी में है। एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स ऐसा कर चुकी है। कुछ महीनों पहले ही स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में पहली बार तीन लोगों को प्राइवेट चार्टर फ्लाइट के तहत भेजा था। तीनों बड़े बिजनेसमैन थे। एक हफ्ते के इस टुअर के लिए एक यात्री से करीब 420 करोड़ रुपये चार्ज किए गए थे।  

वर्टिकल-लॉन्च रॉकेट का इस्‍तेमाल करने वाली बाकी कंपनियों से उलट, वर्जिन गेलेक्टिक एक कैरियर एयरक्राफ्ट का इस्‍तेमाल करती है। यह एक रनवे से उड़ान भरता है और बहुत ऊंचाई तक जाता है फ‍िर एक रॉकेट-संचालित स्‍पेसक्राफ्ट को वहां से ड्रॉप करता है। वर्जिन गेलेक्टिक ने कहा है कि उसका पहला कमर्शल मिशन साल 2023 की पहली तिमाही में शुरू होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.