What is Kamikaze Drone : चीन से ‘निडर’ ताइवान बढ़ाएगा ड्रोन का प्रोडक्‍शन, मिनटों में तबाह कर देते हैं टार्गेट

Kamikaze Drone : ताइवान के राष्‍ट्रीय रक्षा मंत्रालय को लगा कि जो हथियार उसने अमेरिका से खरीदे हैं, वह कम पड़ जाएंगे, इसलिए उसने 'कामिकेज ड्रोन' के प्रोडक्‍शन में इन्‍वेस्‍टमेंट का फैसला किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जुलाई 2024 09:28 IST
ख़ास बातें
  • ताइवान अपने डोन्‍स का प्रोडक्‍शन बढ़ाएगा
  • ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय का फैसला
  • अमेरिका से खरीदे गए हथियार पड़ रहे कम

ताइवान ने अपने एक ड्रोन के बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन के लिए निवेश की योजना बनाई है

Photo Credit: warriormaven

Kamikaze Drone : चीन की रोज की धमकियों से तंग आ चुके ताइवान ने बड़ा कदम उठाया है। ताइवान ने अपने एक ड्रोन के बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन के लिए निवेश की योजना बनाई है, ताकि चीनी खतरे से निपटने के लिए उसके पास हथियारों की कोई कमी ना रहे। जिन ड्रोन के प्रोडक्‍शन का फैसला लिया गया है, उसका नाम 'कामिकेज ड्रोन' (Kamikaze Drone) है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने यह फैसला किया है। 

कदम ऐसे वक्‍त में उठाया गया है, जब ताइवान लगातार अमेरिका से हथियार खरीद रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, MND को यह लगा कि जो हथियार उसने अमेरिका से खरीदे हैं, वह चीन के संभावित हमले से बचने में कम पड़ जाएंगे, इसलिए उसने 'कामिकेज ड्रोन' के प्रोडक्‍शन में इन्‍वेस्‍टमेंट का फैसला किया। 
Advertisement

दरअसल, पिछले महीने ही अमेरिका के विदेश विभाग ने ताइवान को हथियार देने का ऐलान किया है। अमेरिका से ताइवान को 720 स्विचब्लेड 300 एंटी-पर्सनल और एंटी-आर्मर लोइटरिंग मिसाइल सिस्टम और 291 ड्रोन मिलने हैं। एएनआई ने सोर्स के हवाले से लिखा है कि चीनी खतरा जिस तरह से बढ़ा है, उससे यह निष्‍कर्ष निकला कि अमेरिका से मिल रहे हथियार कम पड़ जाएंगे। 

यही वजह है कि ताइवान ने देश में डिजाइन किए गए टाइप-1 और टाइप-2 ड्रोन्‍स का बड़े स्‍केल पर प्रोडक्‍शन शुरू करने का फैसला किया। MND ने साल 2025 के बजट में इसके लिए पैसा रखने की योजना बनाई है। ताइवान की तैयारी है कि छोटे-छोटे बैचों में प्रोडक्‍शन किया जाए, जिससे बजट पर ज्‍यादा बोझ ना पड़े। यानी ताइवान साल-दर-साल इनका प्रोडक्‍शन करेगा। 

ताइवान के चिएन ह्सियांग ड्रोन दुश्‍मन के रडार स्‍टेशनों और जहाज़ों पर लगे रडारों को खत्‍म करने की काबिलियत रखते हैं। 15 मिनट तक उड़ान भरने वाले ये ड्रोन 10 किलोमीटर से ज्‍यादा की रेंज में अपने टार्गेट को हिट कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.