• होम
  • डिफेंस टेक
  • ख़बरें
  • Iran vs Israel : इस्राइल के पास कितने एयर डिफेंस सिस्‍टम? कैसे काम करती है उनकी टेक्‍नॉलजी? जानें

Iran vs Israel : इस्राइल के पास कितने एयर डिफेंस सिस्‍टम? कैसे काम करती है उनकी टेक्‍नॉलजी? जानें

Iran vs Israel : इस्राइल के एयर डिफेंस सिस्‍टमों में सबसे पॉपुलर है आयरन डोम प्रणाली। हालांकि उसके पास कई और एयर डिफेंस सिस्‍टम भी हैं।

Iran vs Israel : इस्राइल के पास कितने एयर डिफेंस सिस्‍टम? कैसे काम करती है उनकी टेक्‍नॉलजी? जानें

Photo Credit: Wiki

इस्राइल उन मिसाइलों को गिरने से रोकता है, जो आबादी को निशाना बना सकती हैं।

ख़ास बातें
  • इस्राइल के पास 3 तरह के एयर डिफेंस स‍िस्‍टम
  • सबसे ज्‍यादा सुर्खियों में रहता है आयरन डोम
  • लेकिन डेविड स्लिंग और एरो सिस्‍टम भी खूब कारगर
विज्ञापन
Iran vs Israel : इस्राइल और ईरान अब जंग के मुहाने पर हैं। मंगलवार की रात वो हुआ, जिसका अंदेशा काफी वक्‍त से लगाया जा रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने करीब 181 मिसाइलों और ड्रोन्‍स से इस्राइल को टार्गेट किया। इसके बावजूद उसे बहुत नुकसान नहीं हुआ। यहूदी देश को बचाया उसके एयर डिफेंस सिस्‍टम ने, जिसे पूरी दुनिया आयरन डोम (Iron Dome) कहती है। हालांकि इस्राइल के पास सिर्फ आयरन डोम नहीं, कई और डिफेंस सिस्‍टम भी हैं। आइए सभी के बारे में जानते हैं। समझते हैं कि वो कैसे काम करते हैं।  
 

इस्राइल के पास कितने एयर डिफेंस सिस्‍टम? 

इस्राइल के एयर डिफेंस सिस्‍टमों में सबसे पॉपुलर है आयरन डोम प्रणाली। पूरी दुनिया ज्‍यादातर समय इसी पर बात करती है। हालांकि इस्राइल के पास कई और एयर डिफेंस सिस्‍टम भी हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल ने अपने एयर डिफेंस सिस्‍टमों को अलग-अलग दूरी से आने वाली मिसाइलों को रोकने के लिए तैयार और तैनात किया है।  

आयरन डोम (Iron Dome) : आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्‍टम मुख्‍य रूप से 4 से 70 किलोमीटर की दूरी से आने वाली शॉर्ट रेंज मिसाइलों, ड्रोन्‍स, मोर्टार और गोलों को रोक सकता है। 

डेविड स्लिंग (David Sling) : डेव‍िड स्लिंग एयर डिफेंस सिस्‍टम का लक्ष्‍य 300 किलोमीटर तक की दूरी से आने वाले लंबी दूरी के रॉकेट, क्रूज मिसाइलों और बैलिस्टिक मिसाइलों को खत्‍म करना है।  

एरो सिस्‍टम (Arrow) : इस्राइल के पास एरो 2 और एरो 3 एयर डिफेंस‍ सिस्‍टम भी हैं, जो 2400 किलोमीटर तक की दूरी से आने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के हालिया हमलों से बचने के लिए इस्राइल ने अपने सभी एयर डिफेंस‍ सिस्‍टमों का इस्‍तेमाल किया।  
 

आयरन डोम कैसे करता है? 

जैसाकि हमने बताया आयरन डोम मुख्‍य रूप से कम दूरी से आने वाली मिसाइलों को रोकता है। इस्राइल ने पूरे देश में आयरन डोम बैटरियों को लगाया है। हरेक बैटरी में तीन से चार लॉन्‍चर होते हैं। एक लॉन्‍चर में 20 इंटरसेप्‍टर मिसाइल होती हैं। आयरन डोम में लगा रडार, रॉकेटों की लोकेशन ट्रैक करता है। फ‍िर कैलकुलेट किया जाता है कि कौन सा रॉकेट आबादी वाले एरिया में गिर सकता है। इसके बाद आयरन डोम, रॉकेटों पर मिसाइल दागकर उन्‍हें खत्‍म कर देता है। बाकी एयर डिफेंस सिस्‍टमों के काम करने का तरीका भी ऐसा ही है। बड़ा फर्क उनकी क्षमता का है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »