वायु सेना को 12 एडवांस्ड Sukhoi जेट्स की सप्लाई करेगी HAL, 13,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर 

Sukhoi 30MKI ट्विन-सीटर, ट्विन-जेट, मल्टीरोल एयर सुपीरिऑरिटी फाइटर जेट है। इसे रूस की मैन्युफैक्चरर Sukhoi ने डिवेलप किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2024 15:33 IST
ख़ास बातें
  • इन लड़ाकू विमानों में 62 प्रतिशत से अधिक स्वेदशी पार्ट्स होंगे
  • यह कॉन्ट्रैक्ट डिफेंस मिनिस्ट्री ने HAL के साथ साइन किया है
  • Su-30MKI ट्विन-सीटर, ट्विन-जेट, मल्टीरोल एयर सुपीरिऑरिटी फाइटर जेट है

यह एक हेवी, ऑल-वेदर और लंबी रेंज का फाइटर जेट है

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय वायुसेना की ताकत तेजी से बढ़ी है। देश की वायु सेना को अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ बड़ी डील की हैं। इसी कड़ी में Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) को 12 Sukhoi-30MKI लड़ाकू विमानों और इनसे जुड़े इक्विपमेंट की सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। यह कॉन्ट्रैक्ट लगभग 13,500 करोड़ रुपये का है। 

इन लड़ाकू विमानों में 62 प्रतिशत से अधिक स्वेदशी पार्ट्स होंगे। यह कॉन्ट्रैक्ट डिफेंस मिनिस्ट्री ने HAL के साथ साइन किया है। डिफेंस मिनिस्ट्री की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में बताया गया है कि इन विमानों में स्वदेशी पार्ट्स का अनुपात बढ़ाया गया है क्योंकि कई कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग देश की डिफेंस इंडस्ट्री करेगी। इस स्टेटमेंट में कहा गया है, "इन लड़ाकू विमानों की सप्लाई से वायु सेना की संचालन क्षमता बढ़ेगी और देश की रक्षा की तैयारी मजबूत होगी।" HAL को दिए गए इस ऑर्डर में टैक्स और ड्यूटीज शामिल हैं। 

Sukhoi Su-30MKI ट्विन-सीटर, ट्विन-जेट, मल्टीरोल एयर सुपीरिऑरिटी फाइटर जेट है। इसे रूस की मैन्युफैक्चरर Sukhoi ने डिवेलप किया है। भारतीय वायु सेना के लिए इसकी लाइसेंस के तहत मैन्युफैक्चरिंग HAL कर रही है। यह Sukhoi Su-30 का एक वेरिएंट है। यह एक हेवी, ऑल-वेदर और लंबी रेंज का फाइटर जेट है। Sukhoi Su-30MKI की मैन्युफैक्चरिंग HAL की महाराष्ट्र में नासिक डिविजन मे्ं की जाएगी। 

हाल ही में डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने रूस का दौरा किया था। रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ सिंह की डिफेंस से जुड़े संबंधों पर चर्चा हुई थी। डिफेंस मिनिस्ट्री ने सितंबर में HAL को Sukhoi Su-30MKI के एडवांस्ड इंजन के लिए 26,000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इन एयरो इंजन की मैन्युफैक्चरिंग HAL की ओडिशा में कोरापुट डिविजन करेगी। पिछले कुछ वर्षों में HAL को सरकार की ओर से कुछ बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं। इस कंपनी ने डिफेंस से जुड़ी एविएशन इंडस्ट्री में अपनी स्थिति काफी मजबूत की है। HAL ने विदेश में भी एक्सपोर्ट ऑर्डर हासिल किए हैं। इस वर्ष मार्च में कंपनी ने गुयाना की सरकार के साथ दो कम्युटर एयरक्राफ्ट्स और इनसे जुड़े इक्विपमेंट की सप्लाई के लिए लगभग 194 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। कुछ अन्य देशों से भी कंपनी की इस तरह के कॉन्ट्रैक्ट्स मिल सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  4. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  6. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  7. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  5. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  8. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  9. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  10. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.