चीन ने बनाए जंग लड़ने वाले रोबोट डॉगी और ड्रोन, सामने आया Video, देखें

चीन से आए एक वी‍डियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक रोबोट डॉगी और ड्रोन को आतिशबाजी से भरी जंग लड़ते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 जनवरी 2025 13:42 IST
ख़ास बातें
  • चीन ने बनाए जंग लड़ने वाले डॉगी और ड्रोन
  • रोबोट डॉगी और ड्रोन की जंग का वीडियो भी आया
  • इंटरनेट पर चिंता जाहिर कर रहे हैं लोग

वीडियो पर लोग मिलीजुली प्रतिक्रि‍या दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने ऐसी टेक्‍नॉलजी के परिणामों पर चिंता जाहिर की।

Photo Credit: Screen Grab

रोबोट्स और ड्रोन्‍स का इस्‍तेमाल तमाम क्षेत्रों में किया जा रहा है, लेकिन चीन से आए एक वी‍डियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक रोबोट डॉगी और ड्रोन को आतिशबाजी से भरी जंग लड़ते हुए देखा जा सकता है। डॉगी आगे-पीछे चलकर खुद को हमले से बचाता है, जबकि ड्रोन, डॉगी को घेरने के लिए उसके चारों ओर मंडाराने लगता है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो से यह क्‍लीयर नहीं हुआ है कि दोनों मशीनों को इंसान कंट्रोल कर रहे हैं या फ‍िर वाे ऑटोनॉमस हैं। 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट के अनुसार, व‍ीडियो में दिख रहा ड्रोन, डीजेआई (DJI) टी-सीरीज का एग्रीकल्‍चरल मॉडल लगता है, जबकि रोबोट डॉग, हांग्जो बेस्‍ड रोबोट डेवलपर यूनिट्री रोबोटिक्स द्वारा निर्मित ‘गो' सीरीज का लगता है। एक्‍स पर एक यूजर ने लिखा कि ड्रोन और रोबोट डॉगी के बीच जारी जंग पूरी तरह से बैटलबॉट्स बन गई है।
Advertisement
 

वीडियो पर लोग मिलीजुली प्रतिक्रि‍या दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने ऐसी टेक्‍नॉलजी के परिणामों पर चिंता जाहिर की, जबकि कुछ ने कहा कि मशीनों के बीच इस तरह की लड़ाइयां उन्‍हें असहज महसूस कराती हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि मानवता बर्बाद हो चुकी है। एक अन्‍य यूजर ने वीडियो के मकसद पर सवाल किया। 
Advertisement

एक अन्‍य ने अनुमान लगाया कि निकट भविष्‍य में हम ऐसे लाखों ड्रोन्‍स को फाइट करते हुए देखेंगे। गौरतलब है कि हाल के दिनों में कई देशों ने ऐसे रोबोट डेवलप करने पर काम शुरू किया है, जिनके चार पैर हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल अमेरिकी सेना ने मध्य पूर्व में एक मिलिट्री फैसिलि‍टी में एआई-सक्षम बंदूकों के साथ रोबोट डॉगी का टेस्‍ट किया था। वह टेस्‍ट सितंबर के मध्‍य में सऊदी अरब में हुआ था। उसमें चार पैरों वाले रोबोट को एक AR-15/M16 पैटर्न राइफल के साथ देखा गया था। 

अमेरिका का प्रतिद्वंदी चीन भी अपने रोबोट डॉग बना चुका है जो असॉल्‍ट राइफल से लैस हैं। इन्‍हें ट्रेनिंग भी दी गई है। बहरहाल चीन से लेटेस्‍ट वीडियो वहां के सरकारी ब्रॉडकास्‍टर CCTV ने दिखाया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.