कौड़ियों को करोड़ों में बदलेगा Shiba Inu टोकन? लेकिन कब? लगेंगे इतने साल!

यहां पर विचार करने के लिए दो फैक्टर हैं, पहला शीबा इनु मार्केट कैप और दूसरा, शीबा इनु की सप्लाई।

कौड़ियों को करोड़ों में बदलेगा Shiba Inu टोकन? लेकिन कब? लगेंगे इतने साल!

SHIB एक मीम करेंसी है, जिसे मजाक के रूप में शुरू किया गया था

ख़ास बातें
  • 2020 में कथित तौर पर एक वॉलेट ने मात्र 17 डॉलर के SHIB खरीदे थे
  • इनकी वैल्यू आठ महीनों के भीतर 69 लाख डॉलर हो गई थी
  • SHIB का भविष्य मार्केट कैप और सप्लाई के साथ-साथ बर्न रेट पर निर्भर है
विज्ञापन
Shiba Inu क्रिप्टो निवेशकों का चेहता मीम कॉइन रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह क्रिप्टो द्वारा निवेशकों को बेहद कम समय में कई हजार गुना रिटर्न देना है। एक समय ऐसा भी आया था, जब निवेशकों ने सैंकड़ों डॉलर का निवेश कर शीबा इनु से लाखों डॉलर कमाए थे। लंबे अर्से से निवेशक भविष्य में SHIB के 1 डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद में बैठे हैं और यह भी जानते हैं कि इस आंकड़े तक पहुंचने में इस कॉइन को दशकों का समय लग सकता है, लेकिन असल आंकड़ों की बात करें, तो शायद निवेशकों को निराशा हाथ लग सकती है।

2020 में कथित तौर पर एक वॉलेट ने मात्र 17 डॉलर के SHIB खरीदे थे, जिसकी वैल्यू आठ महीनों के भीतर 69 लाख डॉलर हो गई। ऐसे में यदि Shiba Inu कॉइन 1 डॉलर पर पहुंच गया, तो क्या होगा? निश्चित तौर पर कौड़ियों का निवेश अरबों रुपये में बदल जाएगा, लेकिन लंबे समय से सबसे बड़ी बहस यही चलती आ रहा है कि शीबा इनु के $1 तक पहुंचने की कितनी संभावना है? नए डेटा से पता चलता है कि $1 की कीमत वास्तव में शीबा इनु होल्डर्स की उम्मीद से बहुत अधिक हो सकती है।

यहां पर विचार करने के लिए दो फैक्टर हैं, पहला शीबा इनु मार्केट कैप और दूसरा, शीबा इनु की सप्लाई। यदि आप क्रिप्टो निवेशक हैं, तो आपको यह पता ही होगा कि किसी भी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत उसकी मार्केट कैप और टोकन सप्लाई के गणित द्वारा निर्धारित की जा सकती है।

Shiba Burn Tracker के आंकड़ों को देखा जाए, तो अक्टूबर 2021 में SHIB का मार्केट कैप 40 अरब डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था। उस समय, 1 SHIB की कीमत $0.00008 थी। यदि Bitcoin के विपरीत Shiba Inu 1 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच कर स्थिर भी रहता है, तो भी शीबा इनु SHIB की कीमत $0.0018 होगी। अब, इस हिसाब को देखा जाए, तो शीबा इनु के 1 डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद कई वर्षों तक करनी होगी।

हालांकि, इसका एक समाधान बर्निंग प्रोसेस हो सकता है, जिसमें पिछले कुछ महीनों से पूरी शीबा इनु कम्युनिटी लगी हुई है। हालिया महीनों में करोड़ों SHIB टोकन बर्न किए जा चुके हैं, जिससे सप्लाई को कम किया जा रहा है। फिर भी, Analytics Insight के अनुसार, इस बर्न रेट के साथ SHIB को 1 डॉलर पर पहुंचने में 55,000 साल लगेंगे, वो भी तब, जब मार्केट कैप 1 ट्रिलियन होगा। चूंकि अक्टूबर 2022 तक 882 मिलियन शीबा इनु टोकन को बर्न किया गया था और वर्तमान में 1 ट्रिलियन सप्लाई तक पहुंचने के लिए 589 ट्रिलियन SHIB को बर्न करना बचा है। निश्चित तौर पर 1 डॉलर कीमत का रास्ता अभी हजारों वर्ष दूर दिखाई दे रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  2. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  3. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  4. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  5. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  6. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  7. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  8. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  10. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »