Shiba Inu में बड़ी ट्रांजैक्शन, व्हेल ने खरीदे 100 अरब टोकन

व्हेल ने Kucoin एक्सचेंज पर लगभग 11 लाख डॉलर के एक अरब Shiba Inu टोकन खरीदे हैं। इस मीम कॉइन में नए इनवेस्टर्स की खरीदारी बढ़ी है

Shiba Inu में बड़ी ट्रांजैक्शन, व्हेल ने खरीदे 100 अरब टोकन

पिछले सप्ताह Shiba Eternity गेम लॉन्च की गई थी

ख़ास बातें
  • यह खरीदारी एक सेंट्रलाइज्ड क्रिप्टो एक्सचेंज पर की गई है
  • Shiba Eternity गेम को iOS और एंड्रॉयड दोनों पर रिलीज किया गया है
  • इसके बाद से इस मीम कॉइन में खरीदारी बढ़ी है
विज्ञापन
लोकप्रिय मीमकॉइन्स में से एक Shiba Inu के एक व्हेल ने 100 अरब टोकन खरीदे हैं। यह खरीदारी एक सेंट्रलाइज्ड क्रिप्टो एक्सचेंज पर हुई है और इन टोकन्स को एक कोल्ड वॉलेट में ट्रांसफर किया गया है। इस मीमकॉइन से जुड़ी Shiba Eternity गेम के हाल ही में लॉन्च के बाद यह खरीदारी की गई है। 

Etherscan के डेटा के अनुसार, व्हेल ने Kucoin एक्सचेंज पर लगभग 11 लाख डॉलर के एक अरब Shiba Inu टोकन खरीदे हैं। इस मीम कॉइन में नए इनवेस्टर्स की खरीदारी बढ़ी है। इसका बड़ा कारण पिछले सप्ताह लॉन्च की गई Shiba Eternity गेम है। इस गेम को iOS और एंड्रॉयड दोनों पर रिलीज किया गया है। इसे बड़ी संख्या में डाउनलोड किया जा रहा है और इससे यह ऐप स्टोर पर टॉप 20 में पहुंच गई है। गूगल प्ले स्टोर पर इसके डाउनलोड कुछ रीजंस में 10,000 से अधिक हैं। गेम के लॉन्च के बाद से Shiba Inu के होल्डर्स की संख्या 2,000 से अधिक बढ़ी है। यह लगभग 21,93,520 की है। 

Shiba Eternity की टीम ने गेम के ट्रेलर्स बनाने के लिए इसकी कम्युनिटी के लिए एक प्रतियोगिता की घोषणा की है। इसे जीतने वालों के ट्रेलर को ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर दिखाया जाएगा। इसकी टीम ने ट्वीट कर बताया है कि विजेताओं को 5,000 डॉलर तक के SHIB मिलेंगे। इस मीम कॉइन को लगभग दो वर्ष पहले रयोशी नाम के एक अज्ञात व्यक्ति या ग्रुप ने Dogecoin के विकल्प के तौर पर शुरू किया था। 

Ryoshi की असली पहचान Shiba Inu के शुरू होने के बाद से ही अज्ञात रही है। इनका ट्विटर हैंडल @RyoshiResearch एक्टिव रहता था, लेकिन कुछ महीने पहले इस हैंडल से सभी ट्वीट्स को डिलीट कर दिया गया था। रयोशी पहले से कहते आए हैं कि वह एक दिन गायब हो जाएंगे। वे अपने ब्लॉग Medium पर लिखते हैं और उन्होंने एक ब्लॉग में लिखा था, “मैंने शुरू से ही कहा है, मैं कोई नहीं हूं, मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं। सफल होने पर भी मेरी पहचान'को बेनकाब करने का प्रयास भारी होगा। मैं एक कीबोर्ड पर टैप करने का कोई परिणाम नहीं होने वाला सिर्फ एक व्यक्ति हूं और मैं बदला जा सकता हूं। मैं रयोशी हूं।" 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »