क्रिप्टो वर्ल्ड में Vita Inu कॉइन की एंट्री, जबरदस्त तेजी से बढ़ रही है कीमत

CoinMarketCap के अनुसार, खबर लिखने तक पिछले 24 घंटों में 7% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी है। वर्तमान में यह कॉइन $0.0000000241 पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अगस्त 2022 16:45 IST
ख़ास बातें
  • पिछले 24 घंटों में इसकी ट्रेडिंग वॉल्यूम $19,86,945 हो गई है
  • एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह जबरदस्त लहर जरूरत से ज्यादा तेजी से फैली है
  • चीजें इस तेजी के साथ कीमत में सुधार की उम्मीद की जा सकती है

पिछले 24 घंटों में 7% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी है

Dogecoin और Shiba Inu टोकन को मीम कॉइन (Meme coins) के जन्मदाता के रूप में देखा जाता है। इन टोकन्स ने जबरदस्त तेजी देखी है और अब लोग इन मीम कॉइन्स पर भरोसा भी करने लगे हैं। इस क्षेत्र में एक और मीम-कॉइन ने कदम रखा है, जो बेहद तेजी से आग बढ़ रहा है। हम यहां Vita Inu टोकन की बात कर रहे हैं, जो अगस्त की शुरुआत के बाद से लगभग 200% बढ़ गया है, और ऐसा लगता है कि यह आने वाले समय में और आगे जाएगा। मीम कॉइन्स हाल ही में मुख्य क्रिप्टोकरेंसी के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए टॉप 10 मार्केट वैल्यू की लिस्ट के शिखर पर पहुंचे हैं। शायद यही कारण है कि Vita Inu भी अब निवेशकों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता नजर आ रहा है।

CoinMarketCap के अनुसार, खबर लिखने तक पिछले 24 घंटों में 7% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी है। वर्तमान में यह कॉइन $0.0000000241 पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में इसकी ट्रेडिंग वॉल्यूम $19,86,945 हो गई है। प्लेटफॉर्म की रैंकिंग में यह मीम कॉइन 742 स्थान पर है।
Advertisement

निश्चित तौर पर यह कॉइन जबरदस्त तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन फिर भी, Insidebitcoins के अनुसार, एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह जबरदस्त लहर जरूरत से ज्यादा तेजी से फैल रही है, जो दर्शाता है कि चीजें इस तेजी के साथ कीमत में सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

रिपोर्ट का कहना है कि वीटा इनु (VINU) मीम सिक्का का डेली रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 48 घंटे पहले 74.13 पर पहुंच गया था, जो दर्शाता है कि यह अपेक्षाकृत अधिक खरीदा जा चुका है। इस तरह के केस में एक्सपर्ट्स निवेशकों को सतर्क रहने के लिए कहते हैं और जोखिम से बचने की सलाह दी जाती है।
Advertisement

Vita Inu Whitepaper के अनुसार, Vita Inu टोकन VINU इकोसिस्टम का मुख्य टोकन है और Vite DAG चेन का मूल टोकन है। VINU हाई TPS और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ कथित तौर पर दुनिया का पहला तेज, फीलेस डॉग-थीम कॉइन है। आगे यह भी बताया गया है कि Vite नेटवर्क के संयोजन के साथ, वीटा इनु बड़े DAG इकोसिस्टम के निर्माण में अपनी भूमिका निभाना चाहता है जहां विभिन्न क्रिप्टोकरेंसी को स्वतंत्र रूप से, सुरक्षित और कुशलता से इधर-उधर किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Vita Inu, VINU
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.