ED की रेड के बाद WazirX का बयान, सामान्‍य तरीके से चल रहा कंपनी का कामकाज

वजीरएक्‍स ने रविवार शाम को ट्वीट किया कि वजीरएक्स के बारे में हालिया खबरों को देखते हुए हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि कंपनी का संचालन हमेशा की तरह किया जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अगस्त 2022 14:35 IST
ख़ास बातें
  • वजीरएक्‍स ने कहा, ईडी के साथ पूरी तरह सहयोग किया
  • कंपनी में कामकाज सामान्‍य तरीके से चल रहा है
  • क्रिप्टो व रुपये की निकासी से जुड़े काम भी प्रोसेस हो रहे हैं

ईडी ने कहा था कि वजीरएक्‍स के डायरेक्‍टर क्रिप्‍टो संपत्तियों से संबंधित ट्रांजैक्‍शंस की डिटेल नहीं दे रहे हैं।

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बीते शुक्रवार को बताया था कि हाल ही में उसने क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज ‘वजीरएक्‍स' (WazirX) के एक डायरेक्‍टर पर छापा मारकर 64.67 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस को फ्रीज कर दिया है। अब वजीरएक्स की ओर से दोहराया गया है कि कंपनी के संचालन सामान्य रूप से किए जा रहे हैं और क्रिप्टो व रुपये की निकासी से जुड़े काम भी प्रोसेस हो रहे हैं। इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने रविवार शाम को ट्वीट किया कि वजीरएक्स के बारे में हालिया खबरों को देखते हुए हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि कंपनी का संचालन हमेशा की तरह किया जा रहा है।

इससे पहले शनिवार को वजीरएक्‍स ने कहा था कि वह ‘कई दिनों से' ईडी के साथ ‘पूरी तरह से सहयोग' कर रहा था और उनके सभी सवालों के जवाब पूरी तरह और पारदर्शी रूप से दिए हैं। इसके अलावा, वजीरएक्‍स ने कहा था कि कंपनी ED के लगाए गए आरोपों से सहमत नहीं है और ‘आगे की कार्रवाई की योजना' का मूल्यांकन कर रही है।
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को कहा था कि उसने जानमाई लैब्स (Zanmai Labs) के निदेशकों में से एक की तलाशी ली, जो वजीरएक्स के मालिक हैं। उनके बैंक बैलेंस को फ्रीज करने का आदेश जारी किया है। ईडी ने कहा था कि वजीरएक्स एक्सचेंज के डायरेक्‍टर के असहयोगी रुख के कारण 3 अगस्त 2022 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्‍ट (PMLA) के तहत एक तलाशी अभियान चलाया गया था। जांच में पता चला कि वजीरएक्स के डायरेक्‍टर समीर म्हात्रे (Sameer Mhatre) के पास वजीरएक्‍स के डेटाबेस का रिमोट एक्‍सेस है। इसके बावजूद वह क्रिप्‍टो संपत्तियों से संबंधित ट्रांजैक्‍शंस की डिटेल नहीं दे रहे हैं।  

इससे पहले पिछले मंगलवार को राज्‍यसभा में एक सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा था कि ED, क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स के जरिए 2,790 करोड़ रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। उन्‍होंने बताया था कि एक मामले में अब तक की गई जांच से पता चला है कि वजीरक्स, केमैन आइलैंड बेस्‍ड एक्सचेंज बिनेंस के इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर का इस्‍तेमाल कर रहा था। जांच में पाया गया है कि इन दोनों एक्सचेंजों के बीच सभी क्रिप्टो ट्रांजैक्‍शन ब्लॉकचेन पर दर्ज नहीं किए जा रहे थे और रहस्‍य बने हुए थे। इस मामले में फेमा के प्रावधानों के तहत वजीरएक्‍स के खिलाफ कारण बताओ नोटिस (शोकॉज नोटिस) (SCN) जारी किया गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.