वियतनाम में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए जल्द बनेगा कानून

डिजिटल एसेट्स को कानूनों के दायरे में लाने से इस कैटेगरी को वियतनाम की इकोनॉमी का हिस्सा बनाया जा सकेगा

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 30 मार्च 2022 22:13 IST
ख़ास बातें
  • बहुत से देशों ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने की शुरुआत की है
  • वियतनाम की लगभग छह प्रतिशत जनसंख्या के पास क्रिप्टोकरेंसीज हैं
  • क्रिप्टो एसेट्स की ट्रांजैक्शंस को ट्रैक करना मुश्किल होता है

अथॉरिटीज को डिजिटल एसेट्स की कैटेगरी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पहचान करने को भी कहा गया है

हाल के महीनों में बहुत से देशों ने वर्चुअल एसेट्स के लिए कानून बनाने की शुरुआत की है। इसी कड़ी में वियतनाम के उप प्रधानमंत्री Le Minh Khai ने फाइनेंस मिनिस्ट्री को क्रिप्टोकरेंसीज के लिए कानूनों का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया है। डिजिटल एसेट्स को कानूनों के दायरे में लाने से इस कैटेगरी को वियतनाम की इकोनॉमी का हिस्सा बनाया जा सकेगा और गैर कानूनी गतिविधियों के लिए क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल होने का रिस्क भी घटेगा। इस सेगमेंट के लिए कानून बनाने में जस्टिस, इनफॉर्मेशन और कम्युनिकेशंस मिनिस्ट्री के साथ ही स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम की भी मदद ली जाएगी। 

Vietnam Net की रिपोर्ट के अनुसार, अथॉरिटीज को डिजिटल एसेट्स की कैटेगरी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पहचान करने को भी कहा गया है। इसमें वर्चुअल एसेट्स के प्रकार पर रिसर्च और इस सेगमेंट को लेकर अन्य देशों के अनुभवों का विश्लेषण शामिल होगा। रिसर्च में सामान्य करेंसी के साथ वर्चुअल एसेट्स के जुड़ाव पर भी जानकारी जुटाई जाएगी। 

भारत, ऑस्ट्रेलिया, दुबई और ब्राजील ने क्रिप्टो सेगमेंट को कानून के दायरे में लाने के लिए कदम बढ़ाए हैं। अमेरिका और ब्रिटेन ने भी क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी और इसे रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने का आदेश दिया है। क्रिप्टो एसेट्स डीसेंट्रलाइज्ड होते हैं और इस वजह से इनसे जुड़ी ट्रांजैक्शंस का पता लगाना मुश्किल होता है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज का मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को फंडिंग जैसी गैर कानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल होने की आशंका बढ़ जाती है। इसी वजह से कई देश इस सेगमेंट पर नियंत्रण कड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। क्रिप्टो से सामान्य करेंसीज को चुनौती मिलने का भी रिस्क है। 

इस वजह से कई देश अपनी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) शुरू करने की संभावना तलाश रहे हैं। अमेरिका में क्रिप्टो सेगमेंट पर हाल ही में जारी हुए एग्जिक्यूटिव ऑर्डर में फेडरल रिजर्व को CBDC शुरू करने पर विचार करने के लिए कहा गया है। क्रिप्टोकरेंसीज की तरह ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर क्रिएट किया जाता है लेकिन इन पर सेंट्रल बैंक का नियंत्रण होता है। स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम को CBDC के बारे में रिसर्च करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। एक अनुमान के अनुसार, वियतनाम में लगभग 50 लाख लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसी है, जो इसकी जनसंख्या का 6 प्रतिशत से अधिक हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Vietnam, Law, Regulate, Transactions, Blockchain
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.