अमेरिका में कम वैल्यू की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस को मिल सकती है टैक्स से छूट

अमेरिका में क्रिप्टो की पहचान एक करेंसी के तौर पर नहीं, बल्कि एक प्रॉपर्टी मानकर की जाती है और इनसे जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर 10 से 20 प्रतिशत का टैक्स लगता है

अमेरिका में कम वैल्यू की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस को मिल सकती है टैक्स से छूट

ऐसी ट्रांजैक्शंस का अक्सर गुड्स और सर्विसेज के लिए पेमेंट जैसे इस्तेमाल के लिए होता है

ख़ास बातें
  • इसका उद्देश्य क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल आसान बनाना है
  • यह बिल सीनेटर्स Pat Toomey और Kyrsten Sinema ने तैयार किया है
  • क्रिप्टो सेगमेंट में कंज्यूमर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है
विज्ञापन
क्रिप्टो सेगमेंट को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका ने इस पर टैक्स में कुछ छूट देने की तैयारी की है। अमेरिकी सीनेट में प्रस्तुत किए गए एक बिल में 50 डॉलर से कम की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर टैक्स नहीं लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। ऐसी ट्रांजैक्शंस का अक्सर गुड्स और सर्विसेज के लिए पेमेंट जैसे इस्तेमाल के लिए होता है।

यह बिल सीनेटर्स Pat Toomey और Kyrsten Sinema ने तैयार किया है और इसका उद्देश्य क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल आसान बनाना है। अमेरिका में क्रिप्टो की पहचान एक करेंसी के तौर पर नहीं, बल्कि एक प्रॉपर्टी मानकर की जाती है और इनसे जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर 10 से 20 प्रतिशत का टैक्स लगता है। इससे लोगों को इसका इस्तेमाल करने में मुश्किल होती है। बिल में कहा गया है, "इससे प्रति दिन की ट्रांजैक्शंस के लिए क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल आसान होगा। ऐसी ट्रांजैक्शंस से 50 डॉलर से कम के प्रॉफिट और व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए 50 डॉलर से कम की ट्रांजैक्शंस पर टैक्स में छूट दी जा सकती है।" 

अमेरिका में बहुत से रिटेलर्स पेमेंट के विकल्प के तौर पर स्टेबलकॉइन्स को जोड़ने में दिलचस्पी रखते हैं। इसका बड़ा कारण इस सेगमेंट में कंज्यूमर्स की हिस्सेदारी बढ़ना है। अमेरिकी मल्टीप्लेक्स चेन AMC Theatres ने क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट का विकल्प शुरू किया था और इससे उसके रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई है। 

AMC Theatres को मिलने वाली ऑनलाइन पेमेंट्स में क्रिप्टोकरेंसीज की हिस्सेदारी लगभग 35 प्रतिशत की है। यह बिटकॉइन, Ether, Litecoin और  Dogecoin जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स लेती है। अमेरिकी रेस्टोरेंट चेन Chipotle अपने नए प्रमोशनल कैम्पेन में दो लाख डॉलर तक की क्रिप्टोकरेंसीज दे रही है। Chipotle ने कस्टमर्स से अपनी प्रमोशनल वेबसाइट पर एक गेम खेलने के लिए कहा है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को प्रति दिन तीन मौके मिलेंगे। रेस्टोरेंट के कस्टमर्स इस गेम में Bitcoin, Ethereum, Solana और Dogecoin जीत सकते हैं। Chipotle के सभी रिवॉर्ड मेंबर्स के क्रिप्टोकरेंसीज प्राइज Coinbase के एकाउंट्स में जमा किए जाएंगे। Chipotle ने क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट लेने की शुरुआत की थी। इसके लिए डिजिटल पेमेंट नेटवर्क Flexa का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो क्रिप्टोकरेंसीज को सामान्य करेंसी में ऑटोमैटिक तरीके से कन्वर्ट करता है। फ्लेक्सा से जुड़े ऐप के जरिए पेमेंट करने वाले कस्टमर्स को एक महीने के लिए 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 


 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Senate, Bitcoin, Retailers, Transaction, America, Tax
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »