उत्तर कोरिया की मदद करने के लिए अमेरिका में क्रिप्टो एक्सपर्ट को जेल की सजा

अभियोजन पक्ष ने बताया कि Griffith एक अमेरिकी नागरिक है जिसने अपने देश के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर एक दुश्मन विदेशी ताकत को सर्विसेज उपलब्ध कराई थी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2022 15:47 IST
ख़ास बातें
  • Griffith ने उत्तर कोरिया को क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी मदद की थी
  • उस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप था
  • उत्तर कोरिया पर परमाणु हथियार रखने के कारण प्रतिबंध लगे हैं

उत्तर कोरिया पर बहुत से देशों ने कड़े प्रतिबंध लगाए हैं

अमेरिका में एक क्रिप्टो एक्सपर्ट को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में दक्षिण कोरिया की मदद करने के लिए पांच वर्ष से अधिक की जेल की सजा दी गई है। हैकर के तौर पर पहचान रखने वाले Virgil Griffith ने पिछले वर्ष अपना अपराध माना था। उसने अमेरिकी सरकार की ओर से ट्रैवल की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद तीन वर्ष पहले Pyongyang में एक क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था। 

Associated Press की रिपोर्ट के अनुसार, Griffith ने उत्तर कोरिया को क्रिप्टोकरेंसी इंफ्रास्ट्रक्चर और इक्विपमेंट से जुड़ी मदद की थी। कॉन्फ्रेंस में उसने 100 से अधिक लोगों को प्रतिबंधों से बचने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने पर सलाह दी थी। इनमें उत्तर कोरिया सरकार के लिए काम करने वाले लोगों के भी शामिल होने का शक है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि Griffith ने यह माना है कि उसने कॉन्फ्रेंस में शामिल लोगों को तकनीकी जानकारी दी थी। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण कोरिया के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पर रोक लगाने के लिए हाल के वर्षों में उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी सरकार ने लगभग चार वर्ष पहले इन प्रतिबंधों में संशोधन कर अमेरिकी नागरिकों पर उत्तर कोरिया को तकनीकी मदद देने को लेकर प्रतिबंध लगाया था। 

अभियोजन पक्ष ने बताया कि Griffith एक अमेरिकी नागरिक है जिसने अपने देश के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर एक दुश्मन विदेशी ताकत को सर्विसेज उपलब्ध कराई थी। वह जानता था कि उत्तर कोरिया के नागरिकों पर वहां की सरकार अत्याचार करने की दोषी है और उत्तर कोरिया ने अमेरिका को भी परमाणु हमले की चेतावनी दी है।

हालांकि, बचाव पक्ष के अटॉर्नी Brian Klein ने Griffith को एक प्रतिभाशाली वैज्ञानिक बताया। उनका कहना था कि Griffith खुद को शांति के हित में काम करने वाले व्यक्ति के तौर पर देखता है और वह अपने देश को कभी नुकसान नहीं पहुंचाएगा। Klein ने कहा कि Griffith को मिली 63 महीने की जेल की सजा से वह निराश हैं लेकिन इससे उन्हें खुशी मिली है कि जज ने Griffith के अपने जीवन में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने के वादे को स्वीकार किया है। उत्तर कोरिया पर बहुत से अन्य देशों ने भी कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। इसके बावजूद उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों को नष्ट करने से इनकार किया है और वह लगातार इन हथियारों से हमले की चेतावनी देता रहता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, America, Sanctions, Government, Technology, North Korea, prison

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  2. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  3. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  6. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  7. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  8. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  9. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.