ब्रिटेन में जल्द लागू हो सकते हैं क्रिप्टोकरेंसी के लिए कानून

ब्रिटेन में ट्रेजरी अधिकारी कानून बनाने के लिए क्रिप्टो बिजनेस से जुड़े लोगों और ग्रुप्स के साथ काम कर रहे हैं

ब्रिटेन में जल्द लागू हो सकते हैं क्रिप्टोकरेंसी के लिए कानून

BoE ने CBDC को लेकर विचार-विमर्श भी शुरू किया है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो से जुड़े रूल्स को फाइनल किया जा रहा है
  • ये रूल्स क्रिप्टो इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार हो सकते हैं
  • इससे ब्रिटेन में सरकार को रेवेन्यू भी मिलेगा
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के लिए कानून लाने वाले शुरुआती देशों में ब्रिटेन शामिल हो सकता है। ब्रिटेन में ट्रेजरी अधिकारी कानून बनाने के लिए क्रिप्टो बिजनेस से जुड़े लोगों और ग्रुप्स के साथ काम कर रहे हैं। इससे क्रिप्टो इंडस्ट्री के प्रदर्शन में सुधार होगा और सरकार को रेवेन्यू भी मिलेगा। बैंक ऑफ इंग्लैंड (BoE) ने इससे पहले यह आशंका जताई थी क्रिप्टोकरेंसीज से ब्रिटेन की वित्तीय स्थिरता को खतरा हो सकता है। BoE ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) को लेकर विचार-विमर्श शुरू किया है।

CNBC ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से दी गई रिपोर्ट में बताया है कि ब्रिटेन जल्द ही क्रिप्टो से जुड़े रूल्स की घोषणा कर सकता है। इन रूल्स को फाइनल किया जा रहा है और ये क्रिप्टो से जुड़े लोगों की जरूरतों के अनुसार हो सकते हैं। ब्रिटेन के फाइनेंशियल रेगुलेटर्स को क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल बढ़ने से आर्थिक अस्थिरता होने की आशंका है। BoE ने कहा है कि क्रिप्टो के गलत इस्तेमाल के रिस्क को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि इससे मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य गैर कानूनी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 

CBDC के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी के लिए Massachusetts Institute of Technology (MIT) की सर्विस ली जा रही है। पाउंड स्टर्लिंग को CBDC में डिजिटाइज करने से ब्रिटेन की इकोनॉमी को होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में MIT 12 महीने का रिसर्च प्रोजेक्ट करेगा। BoE ने एक स्टेटमेंट में बताया कि MIT की टीम एक CBDC सिस्टम डिजाइन करने से जुड़ी तकनीकी चुनौतियों, अवसरों और रिस्क की पड़ताल करेगी। इस रिसर्च प्रोजेक्ट के समाप्त होने के बाद BoE इसके निष्कर्षों के बारे में जानकारी पब्लिश करेगा। 

स्टेटमेंट में कहा गया है, "ब्रिटेन में  CBDC लॉन्च करने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा। इस तरह की तकनीकी रिसर्च से CBDC से जुड़ी पॉलिसी बनाने में मदद मिलेगी।" अमेरिका में हाल ही में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर में फेडरल रिजर्व से CBDC की संभावना पर विचार करने के लिए कहा गया था। कुछ अन्य देश भी CBDC लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। कैरिबियाई देश जमैका की CBDC जल्द लॉन्च होने वाली है। इसके इस्तेमाल के लिए जमैका के लोगों को इंसेंटिव भी दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »