Shiba Inu और Dogecoin से अब इन फूड डिलीवरी कंपनियों में भी होगी पेमेंट

ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि यूजर्स पेमेंट के लिए BitPay के पार्टनर Menufy की फूड डिलीवरी के लिए भी क्रिप्टो वॉलेट के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जुलाई 2022 09:49 IST
ख़ास बातें
  • Uber Eats और DoorDash की फूड डिलीवरी में क्रिप्टो पेमेंट की शुरुआत
  • यूजर्स को खरीदने होंगे BitPay गिफ्ट कार्ड
  • यूरोप में रहने वाले यूजर्स Takeaway.com पर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं

BitPay ने मीम क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट के रूप में स्वीकार करने की बात कही है

Shiba Inu (SHIB) और Dogecoin (DOGE) होल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। अब इसके यूजर्स Uber Eats और DoorDash की पेमेंट्स क्रिप्टोकरेंसी में भी कर सकते हैं। लेकिन यह पेमेंट BitPay के माध्यम से होगी। BitPay ने घोषणा की है कि अब उसके यूजर्स Uber Eats और DoorDash की फूड डिलीवरी के लिए BitPay पेमेंट सर्विस में Shiba Inu (SHIB) और Dogecoin (DOGE) को भी पेमेंट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

एक ब्लॉग पोस्ट में BitPay ने मीम क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट के रूप में स्वीकार करने की बात कही है। इसके अलावा BitPay ने अपने पोर्टफोलियो में पेमेंट के लिए दूसरी कई क्रिप्टोकरेंसीज को भी जोड़ा है। इनमें Bitcoin (BTC), Ethereum (ETH), Bitcoin Cash (BCH), Litecoin (LTC), XRP, Dai (DAI), Wrapped Bitcoin (WBTC), और स्टेबल कॉइन्स भी शामिल हैं। 

Uber Eats और DoorDash में क्रिप्टो पेमेंट सीधे तरीके से नहीं होती है। यानि कि अगर आप डॉजकॉइन या शिबा इनु में सीधे तौर पर भुगतान करना चाहते  हैं तो यह सर्विस इन दोनों में लागू नहीं होती है। घोषणा में कहा गया है कि यूजर को BitPay गिफ्ट कार्ड और बिटपे कार्ड खरीदने होंगे, जिन्हें क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से खरीदा जा सकता है और इन कार्ड्स को फूड डिलीवरी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इसके अलावा क्रिप्टोकरेंसी रखने वाले यूजर्स कई तरह के गिफ्ट कार्ड खरीद सकते हैं और उन्हें कई नामी रेस्तरां जैसे Bonefish Grill, Chili's, Carrabba's Italian Grill, Steak ‘n Shake में इस्तेमाल कर सकते हैं। 
Advertisement

BitPay ने यूजर्स को पेमेंट का एक अन्य विकल्प भी दिया है। ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि यूजर्स पेमेंट के लिए BitPay के पार्टनर Menufy की फूड डिलीवरी के लिए भी क्रिप्टो वॉलेट के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं। यूरोप में रहने वाले यूजर्स के लिए यह सुविधा Takeaway.com के माध्यम से उपलब्ध रहेगी। 
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट का चलन वर्तमान में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही के दिनों में कई ग्लोबल ब्रैंड्स ने क्रिप्टोकरेंसी में पमेंट की सुविधा शुरू की है जिनमें Tag Heuer, Hublot और Breitling जैसे नाम शामिल हैं। इनमें भी BitPay के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी को भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। Panini America ने भी अपने क्रिप्टो वॉलेट को लॉन्च करने की घोषणा की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BitPay, Uber Eats, DoorDash, food delivery, Crypto Paymemts, Menufy

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.