ये हैं टॉप छह मीम कॉइन

वर्तमान में, Dogecoin सबसे बड़े मीम कॉइन और निवेश एसेट्स में से एक है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 03:43 IST
ख़ास बातें
  • DOGE, SHIB, Floki Inu, Safemoon जैसे मीम कॉइन सस्ते होने के कारण पॉपुलर
  • Kitty Inu और Dogelon Mars पर भी निवेशकों की नजर
  • हालांकि इनके प्राइस के बड़ा उतार चढ़ाव देखने को भी मिलता है

Safemoon मूल रूप से एक DeFi टोकन है, जिसकी 2021 में कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई थी

Dogecoin, Shiba Inu की जबरदस्त पॉपुलैरिटी के बाद एक के बाद एक मीम कॉइन की शुरुआत हुई। इनमें से कुछ मीम कॉइन शुरुआत में ही राख हो गए, तो कुछ ने क्रिप्टो मार्केट में अपने पैर अच्छी तरह से जमा लिए। जहां एक ओर Bitcoin, Ether, Tether, XRP जैसे क्रिप्टो धीमी गति से प्रॉफिट अर्जित करने में मदद करते हैं, वहीं, Dogecoin, Shiba Inu, Floki Inu, Safemoon जैसी मीम कॉइन चंद मिनटों में मार्केट में उथल-पुथल मचा देते हैं। पिछले कुछ समय में पूरे क्रिप्टो मार्केट में गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर मीम कॉइन पर भी पड़ा, लेकिन यदि पिछले कुछ वर्षों को देखा जाए, तो इन कॉइन ने कई गुना बढ़ोतरी भी देखी है और अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न भी दिया है। हम आपको आज मार्केट में उपलब्ध ऐसे ही कुछ मीम कॉइन के बारे में बता रहे हैं।
 

Dogecoin

Dogecoin सबसे बड़े मीम कॉइन और निवेश एसेट्स में से एक है, जो Bitcoin और Ethereum से भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। Elon Musk की Twitter डील ने तो इसकी मौजूदा कीमतों में रॉकेट लगा दिया और टोकन करीब 150% बढ़ गया। पिछले कुछ वर्षों से यह बहस चल रही है कि मीम कॉइन 1 डॉलर पर पहुंचेगा या नहीं, जिसे लेकर सबकी राय अलग-अलग है।
 

Shiba Inu

दूसरा सबसे बड़ा मीम कॉइन SHIB है, जो अस्थिर तो रहता है, लेकिन कीमत में देर-सवेर बढ़ोतरी देखता है। इसकी कीमतों में भी पिछले कुछ समय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस मीम कॉइन को बड़ी मात्रा में बर्न भी किया जा रहा है, जिससे आने वाले वक्त में इसके प्राइस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
 

Safemoon

Safemoon मूल रूप से एक DeFi टोकन है। यह RFI टोकनोमिक्स और एक ऑटो-लिक्विडिटी जनरेटिंग प्रोटोकॉल का एक कॉन्बिनेशन है। सेफमून की योजना एक NFT एक्सचेंज विकसित करने की है, जो 2023 और उसके बाद भी इसकी कीमत में वृद्धि कर सकता है।
 

Floki Inu

फ्लोकी इनु एक अन्य डॉग-थीम मीमकॉइन है, जो खुद को मीम कॉइन नहीं बल्कि "एक कैंपेन" कहता है। यह शिबा इनु (SHIB) कम्युनिटी फैन्स और मेंबर्स द्वारा शुरू की गई है क्रिप्टोकरेंसी है। 
Advertisement
 

Kitty Inu

Kitty Inu एक गेमिंग और एनएफटी DeFi प्रोटोकॉल है, जो प्ले-टू-अर्न और मेटावर्स इकोसिस्टम को पावर देता है। कॉइन का मिशन सर्वश्रेष्ठ कम्युनिटी-संचालित गेमिंग और NFT DeFi प्रोटोकॉल का निर्माण करना है, जो कि Defi में सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक द्वारा सपोर्टेड है। आने वाले समय में कथित तौर पर यह मीम कॉइन भी जबरदस्त प्रदर्शन कर सकता है।

Dogelon Mars

Dogelon Mars को डॉजकॉइन और शीबा इनु की बढ़ती लोकप्रियता के कारण बढ़ता निवेश मिल रहा है। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे DOGE और SHIB की बढ़ोतरी होगी, उसी के साथ इस टोकन की कीमत में भी तेजी देखने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इनवेस्टमेंट के लिए नहीं है। यह सिर्फ लेखक की अपना निजी राय है।हालांकि भारत में क्रिप्टो लीगल नहीं है, इसलिए इसमें निवेश करना सहीं है या नहीं इस बारे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स से जरूर बात कर लें। Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है। निवेश या ट्रेड से पहले हम आपको इन कॉइन के बारे में सभी जानकारियां अर्जित करने और इनकी पिछली परफॉर्मेंस को समझने की सलाह देंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.