इन 8 क्रिप्टोकरेंसी की कीमत फिलहाल 1 डॉलर से भी कम!

आज भी क्रिप्टो मार्केट में कुछ altcoins ऐसे हैं, जिनके लिए आपको एक डॉलर से भी कम पैसे निवेश करने होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2022 12:05 IST
ख़ास बातें
  • साल 2022 क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ
  • क्रिप्टोकरेंसी में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है
  • Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है
क्रिप्टोकरेंसी से कौड़ियों के करोड़ बनाने वालों की संख्या जितनी ज्यादा है, उससे ज्यादा करोड़ों को कौड़ियों में बदलने वाली की संख्या भी है। शुरुआत में Bitcoin और Ether ने लोगों को जबरदस्त मुनाफा दिया और देखते ही देखते ये दोनों सबसे बड़े क्रिप्टो कॉइन बन गए। हालांकि इन सब में जिन लोगों ने ऑल टाइम हाई में इनवेस्ट किया वो अभी बहुत नुकसान में हैं। बहरहाल Bitcoin और Ether की सफलता के बाद मीम कॉइन सहित कई छोटे altcoins ने बाजार में दस्तक दी और रातो रात लोगों को जबरदस्त मुनाफा दिया।

भले ही साल 2022 क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए अच्छा साबित न हुआ हो, लेकिन कई इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले कुछ वर्ष क्रिप्टो बाजार के लिए सकारात्मक प्रभाव लेकर आएंगे। आज हम आपको मार्केट में उपलब्ध ऐसे क्रिप्टो के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो अभी 1 डॉलर प्राइस से नीचे चल रहे हैं।  

Tether

Tether उन दमदार स्टेबलकॉइन में से एक है, जिसे मूल रूप से डॉलर के समान वैल्यू रखने के लिए डिजाइन किया गया था। खबर लिखे जाने तक टीथर का प्राइस लगभग 1 डॉलर के करीब था।  

USD Coin

USDC एक डिजिटल डॉलर है, जिसे एक स्टेबलकॉइन के रूप में भी जाना जाता है। यूएसडीसी एक देसी ऑनलाइन करेंसी है, जो दुनिया के कई सबसे उन्नत ब्लॉकचेन पर चलती है। हर दिन, अरबों USDC का एक्सचेंज होता है और USDC का प्रत्येक डिजिटल डॉलर हमेशा 1:1 रेशियो के साथ कैश के लिए ट्रेड किया जा सकता है।

XRP

इस क्रिप्टो का प्राइस भी खबर लिखे जाने तक 1 डॉलर से कम था। रिपल यानी XRP एक ओपन पेमेंट नेटवर्क पर काम करता है जिसके तहत करेंसी को ट्रांसफर किया जाता है। यह एक रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट है, जिसे 'वास्तविक समय' पर और एक 'सकल' आधार पर एक बैंक से दूसरे में ट्रांसफर किया जा सकता है।

Dogecoin

लॉन्ग टर्म निवेश के लिए Dogecoin एक बेहतरीन कॉइन साबित हो सकता है, क्योंकि यह कई प्रमुख altcoin एक्सचेंजों पर ट्रेड होता है। इस मीम कॉइन को दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से एक Elon Musk का जबरदस्त सपोर्ट मिला हआ है। इसकी कीमत में 1 डॉलर से कम है।

Shiba Inu

जहां Dogecoin की बात आती है, वहां Shiba Inu जरूर होता है। यह डॉज का सबसे बड़ा प्रतियोगी है। ऐसा अक्सर देखा गया है कि Dogecoin की कीमत में इजाफा होने के साथ SHIB की कीमत में भी सुधार आता है। पिछले कुछ महीनों से शीबा को जबरदस्त तेजी से बर्न भी किया जा रहा है। Shiba Inu की कीमत भारतीय रुपये के हिसाब से 1 रुपये से भी काफी कम है।

Cardano

ADA (कार्डानो) एक मजबूत, दीर्घकालिक निवेश माना जाता है, जो आने वाले वर्षों में अच्छी तेजी से बढ़ सकता है। कार्डानो के पास सबसे उन्नत प्रूफ-ऑफ-वर्क एल्गोरिदम है, जो इसे सिक्योरिटी और डीसेंट्रलाइजेशन के मामले में मजबूत बनाता है। खबर लिखे जाने तक इसका प्राइस भी 1 डॉलर से काफी कम था।

Polygon

Polygon इथेरियम स्केलिंग और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पहला अच्छी तरह से संरचित, उपयोग में आसान प्लेटफॉर्म है। MATIC टोकन का अस्तित्व बना रह सकता है और यह सिस्टम को सुरक्षित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए यह भी निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत भी 1 डॉलर से कम है।
Advertisement
 

TRON

ट्रॉन दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो एसेट में से एक है। यदि आप अधिक स्थिर क्रिप्टोकरेंसी चाहते हैं, तो ट्रॉन (TRX) एक शानदार विकल्प है। यह ब्लॉकचेन-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट चलाने में सक्षम है, जिससे डेवलपर्स डीसेंट्रलाइज्ड ऐप (dApps) डिजाइन कर सकते हैं। इसकी कीमत भी 1 डॉलर से काफी कम है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इनवेस्टमेंट के लिए नहीं है। यह सिर्फ लेखक की अपना निजी राय है।हालांकि भारत में क्रिप्टो लीगल नहीं है, इसलिए इसमें निवेश करना सहीं है या नहीं इस बारे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स से जरूर बात कर लें। Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है। निवेश या ट्रेड से पहले हम आपको इन कॉइन के बारे में सभी जानकारियां अर्जित करने और इनकी पिछली परफॉर्मेंस को समझने की सलाह देंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  2. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  3. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  5. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  6. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  7. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  8. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  9. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  10. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.