Top Cryptocurrency to Invest: व्हेल्स अकाउंट को पसंद हैं ये क्रिप्टोकरेंसी!

यदि डॉजकॉइन (Dogecoin) का उदाहरण ले, तो एक हफ्ते के भीतर इसकी कीमत में 150 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 नवंबर 2022 14:55 IST
ख़ास बातें
  • Dogecoin ने पिछले कुछ दिनों में 150% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी है
  • Tether और Cardano को माना जाता है सबसे अच्छा स्टेबलकॉइन में से एक
  • Steller और Binance USD भी इस लिस्ट में शामिल है

Dogecoin की कीमत में पिछले कुछ हफ्तों में 150% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है

क्रिप्टोकरेंसी में यदि आप रुचि रखते हैं, तो आपने क्रिप्टो व्हेल्स का नाम भी सुना ही होगा। ये वे निवेशक होते हैं, जो किसी टोकन को बल्क में खरीदते, बेचते या होल्ड करते हैं। ये क्रिप्टो मार्केट को पूरी तरह से कंट्रोल करने की क्षमता रखते हैं। इनके द्वारा बड़े पैमाने पर किसी क्रिप्टो को खरीदने या बल्क डंपिंग से उस टोकन की कीमत में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलता है। पिछले कुछ समय में कई बड़े क्रिप्टो टोकन की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इनमें Bitcoin, Ether, Shiba Inu सहित कई अन्य शामिल हैं। हालांकि, कुछ ऐसे कॉइन भी है, जो उतार-चढ़ाव देखने के बाद भी अपनी परफॉर्मेंस के दम पर क्रिप्टो व्हेल की पसंद बने रहते हैं।

यदि डॉजकॉइन (Dogecoin) का उदाहरण ले, तो एक हफ्ते के भीतर इसकी कीमत में 150 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है। यूं तो यह भी स्पष्ट है कि DOGE की कीमत में आई ये हालिया वृद्धि मुख्य रूप से एलन मस्क (Elon Musk) की Twitter डील है, फिर भी यह क्रिप्टो और इसके जैसे कुछ अन्य क्रिप्टो कॉइन हैं, जो निवेशकों की पसंद बने रहते हैं। 

Dogecoin

Dogecoin पिछले कुछ हफ्तों में, खासतौर पर एलन मस्क की ट्विटर डील के बाद जबरदस्त तेजी से बढ़ा है और उम्मीद की जा रही है कि यह आने वाले समय में और अच्छा प्रदर्शन करेगा। 2013 में लॉन्च हुए इस मीम कॉइन ने असाधारण तरक्की की है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान यह टॉप क्रिप्टोकरेंसी में से एक बन गया है। डॉजकॉइन एलन मस्क की पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी है, यही वजह है कि कई निवेशक इसमें ट्रेडिंग कर रहे हैं। पिछले साल एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुल डॉजकाइन की संख्या में 28 पर्सेंट कॉइन व्हेल अकाउंट के पास हैं।   

Polygon

पॉलीगॉन ने Ethereum Hardfork का अपना वर्जन पेश कर दिया है, जो इसकी कीमत को अधिक अनुमानित बनाता है, और MATIC कॉइन को बर्न करने से गिरावट को कंट्रोल करता है। ऐसे में इसे निवेश के लिए सबसे अच्छी क्रिप्टोकरेंसी में से एक माना जाता है। व्हेल्स अकाउंट के पास Polygon में अच्छी खासी हिस्सेदारी है। 

Tether

टीथर वॉल्यूम के हिसाब से सबसे बड़ा स्टेबलकॉइन है और इसने दुनिया के कई क्रिप्टो निवेशकों का ध्यान खींचा है। स्टेबलकॉइन असल में काफी हद तक स्टेबल रहता है और लॉन्ग टर्म निवेश के लिए इसे अच्छा माना जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कुल सप्लाई का 80 पर्सेंट व्हेल अकाउंट मैनेज करते हैं।

Cardano

Cardano शुरुआत से एक अच्छे और स्टेबल कॉइन के रूप में निवेशकों की नजर में रहा है। हालांकि, कार्डानो टीम एक फील्ड में पीछे है और वह है प्रोजेक्ट का समय के साथ विकास करना। प्रोजेक्ट टीम कुछ ऐसे कदम उठा रही है, जो ADA टोकन की वर्तमान कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे, लेकिन विकास धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। हालांकि इसके बावजूद व्हेल अकाउंट के पास Cardano अच्छी संख्या में हैं। 

Steller

XLM टोकन वर्तमान में 1 डॉलर से कम कीमत पर खरीदने के लिए सबसे सस्ती क्रिप्टोकरेंसी में से एक है। यह एक ओपन-सोर्स और अत्यधिक डीसेंट्रलाइज्ड पेमेंट नेटवर्क है, जो ग्लोबल फाइनेंस सिस्टम में क्रांति लाने का प्रयास कर रहा है। क्रिप्टो स्टोरेज सेवाओं और वित्तीय समावेशन का प्रावधान और बैंक रहित लोगों तक पहुंचना जैसे मिशन इसे तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। व्हेल अकाउंट्स ने भी इस क्रिप्टो में अच्छी खासी हिस्सेदारी रखी हुई है।
Advertisement

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इनवेस्टमेंट के लिए नहीं है। यह सिर्फ लेखक की अपना निजी राय है।हालांकि भारत में क्रिप्टो लीगल नहीं है, इसलिए इसमें निवेश करना सहीं है या नहीं इस बारे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स से जरूर बात कर लें। Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है। निवेश या ट्रेड से पहले हम आपको इन कॉइन के बारे में सभी जानकारियां अर्जित करने और इनकी पिछली परफॉर्मेंस को समझने की सलाह देंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.