Tiffany की NFT से जुड़े डायमंड पेंडेंट्स बेचने की तैयारी

CryptoPunks NFT कलेक्शन को Larva Labs ने Ethereum ब्लॉकचेन पर बनाया है। इस सीरीज का प्रत्येक पीस अलग है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 1 अगस्त 2022 16:56 IST
ख़ास बातें
  • इन पेडेंट्स को हाथ से बनाया जाएगा
  • NFT की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो रही है
  • इस सेगमेंट में स्कैम के मामले भी बढ़े हैं

पेडेंट खरीदने वाले को इसका एक अलग NFT भी भेजा जाएगा

लोकप्रिय ज्वैलरी ब्रांड्स में शामिल Tiffany ने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) सेगमेंट में एक्सपैंशन करने की योजना बनाई है। Tiffany ने CryptoPunks NFT कलेक्शन से जुड़े 250 डायमंड पेंडेंट बेचने की घोषणा की है। इन पेडेंट्स को हाथ से बनाया जाएगा और इनमें से प्रत्येक का प्राइस 30 ETH या लगभग 50,600 डॉलर का होगा। पेडेंट खरीदने वाले को इसका एक अलग NFT भी भेजा जाएगा।

CryptoPunks NFT कलेक्शन को Larva Labs ने  Ethereum ब्लॉकचेन पर बनाया है। इस सीरीज का प्रत्येक पीस अलग है। CoinGecko के डेटा के अनुसार,  CryptoPunks का मौजूदा प्राइस लगभग 1,19,344 डॉलर है। इस कलेक्शन में लगभग 10,000 NFT हैं। Tiffany ने इस बिक्री को 'NFTiff' कहा है। इसने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "NFTiff 250 डिजिटल पास का एक कलेक्शन है। इससे CryptoPunks होल्डर्सको एक पेडेंट और NFT डिजिटल आर्टवर्क मिलेगा। पेंडेंट का डिजाइन  Tiffany के कारीगर तैयार करेंगे और इसे हाथ से बनाया जाएगा। इस कलेक्शन में केवल 250 NFTiff उपलब्ध होंगे। प्रत्येक कस्टमर अधिकतम तीन NFTiff खरीद सकता है।" 

NFTiff की बिक्री इसी सप्ताह शुरू होगी और इसके लिए Tiffany की वेबसाइट के जरिए आवेदन किया जा सकता है। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। NFT की लोकप्रियता में भी बढ़ोतरी हो रही है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। 

हाल ही में चीन में फाइनेंशियल और सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशंस ने NFT से जुड़े वित्तीय जोखिमों के खिलाफ चेतावनी दी थी। फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी मास्टरकार्ड की ओर से कुछ महीने पहले 40 देशों में लगभग 35,000 लोगों के एक सर्वे में पता चला था कि इनमें से लगभग 45 प्रतिशत लोगों ने NFT खरीदे हैं या खरीदने पर विचार कर सकते हैं। इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Tiffany, NFT, Ether, Price, Collection, Market
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  2. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  3. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  5. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  6. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  7. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  9. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.