24.9 मिलियन डॉलर के BTC खरीद इस व्हेल अकाउंट ने सबसे बड़ी Bitcoin होल्डर कंपनी को पछाड़ा

CryptoPotato की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस व्हेल ने हाल ही में बिटकॉइन की कीमत में हुई बड़ी गिरावट के हर अवसर पर हर बार बड़ी मात्रा में बिटकॉइन की खरीद की है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 25 जनवरी 2022 21:30 IST
ख़ास बातें
  • BTC 551 औसत $45,219 (लगभग 35 लाख रुपये) प्रति कॉइन कीमत पर खरीदा
  • कुल BTC 124,485 के साथ MicroStrategy को पछाड़ा
  • MicroStrategy के पास है BTC 124,391

Bitcoin की होल्डिंग में इस व्हेल अकाउंट ने MicroStrategy को पछाड़ दिया है

बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) पिछले एक हफ्ते में 13% से अधिक गिर गई है, लेकिन बिटकॉइन का तीसरा सबसे बड़ा व्हेल डिप खरीदने से पीछे नहीं हटा और BTC 551 की खरीद के साथ MicroStrategy से आगे निकल गया है। व्हेल के लेटेस्ट 551 बिटकॉइन को औसतन $45,219 (लगभग 35 लाख रुपये) में खरीदा गया है, जिससे उसका कुल बिटकॉइन कलेक्शन BTC 124,485 पर पहुंच गया है, जो अब Michael Saylor की पब्लिक-ट्रेडेड कंपनी MicroStrategy के BTC 124,391 से ज्यादा है।

CryptoPotato की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस व्हेल ने हाल ही में बिटकॉइन की कीमत में हुई बड़ी गिरावट के हर अवसर पर हर बार बड़ी मात्रा में बिटकॉइन की खरीद की है। व्हेल ने 22 जनवरी को लगभग 12 मिलियन डॉलर (लगभग 90 करोड़ रुपये) कीमत के 328 Bitcoin जोड़े। इसके बाद 25 जनवरी को 160 Bitcoin की खरीद की, जिसकी कीमत उस समय 6 मिलियन डॉलर (लगभग 45 करोड़ रुपये) के करीब थी।
 

MicroStrategy की लेटेस्ट घोषणा के अनुसार, दिसंबर में जब कंपनी ने खुलासा किया कि उसने BTC 1,914 की खरीद की थी, तो उनके द्वारा खरीदे गए BTC की औसत कीमत लगभग $30,159 (लगभग 25 लाख रुपये) थी। दूसरी ओर, तीसरे सबसे बड़े व्हेल की लागत लगभग 22,000 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) प्रति बीटीसी है और यह लगभग 1.75 बिलियन डॉलर (लगभग 13,050 करोड़ रुपये) का लाभ होता है।

Glassnode द्वारा दिया गया ऑन-चेन डेटा दिखाता है कि नेटवर्क पर बड़े बिटकॉइन एड्रेस की संख्या तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है, जो वर्तमान में सितंबर 2021 के स्तर के बराबर है।
Advertisement
 

100 या उससे ज्यादा कॉइन रखने वाले यूनिक एड्रेस की संख्या अक्टूबर के लेवल तक गिर गई है, जो इशारा करता है कि ज्यादातर मार्केट अब एसेट को काउंटर-ट्रेड करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है, बल्कि बीयर मार्केट में शामिल हो रही है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  7. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  8. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  9. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.