Crypto सेक्‍टर में दिखने लगा मंदी का असर! Vauld ने की 30% कर्मचारियों की छंटनी, ज्‍यादातर भारत से

वॉल्ड के को-फाउंडर और CEO दर्शन बथिजा ने कहा कि मंदी के शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज करते हुए साल 2022 में हायरिंग को जारी रखना एक लापरवाही थी।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 24 जून 2022 13:39 IST
ख़ास बातें
  • इसके ज्‍यादातर वर्कफोर्स भारत से ऑपरेट होती है
  • कंपनी ने कहा, 2022 में हायरिंग को जारी रखना एक लापरवाही थी
  • क्रिप्‍टो मार्केट कैप 932 अरब डॉलर पर पहुंच गया है

इस साल मार्च के आसपास क्रिप्टो सेक्टर का मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,56,10,304 करोड़ रुपये) से ज्‍यादा था, जो वर्तमान में 932 अरब डॉलर (लगभग 72,95,882 करोड़ रुपये) है।

क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म वॉल्ड (Vauld) ने मार्केट की अनिश्चितता को कारण बताते हुए अपने 30 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की है। कॉइनबेस (Coinbase) द्वारा फंडेड वॉल्ड का मुख्यालय सिंगापुर में है, लेकिन इसके ज्‍यादातर वर्कफोर्स भारत से ऑपरेट होती है। इसका मतलब यह है कि क्रिप्टो इंडस्‍ट्री में चल रही मंदी के बीच इस सेक्‍टर में काम करने वाले भारतीयों को नौकरी छूटनी शुरू हो गई है। वॉल्ड के को-फाउंडर और CEO दर्शन बथिजा ने कहा कि मंदी के शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज करते हुए साल 2022 में हायरिंग को जारी रखना एक लापरवाही थी।

CoinMarketCap के अनुसार, इस साल मार्च के आसपास क्रिप्टो सेक्टर का मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,56,10,304 करोड़ रुपये) से ज्‍यादा था, जो वर्तमान में 932 अरब डॉलर (लगभग 72,95,882 करोड़ रुपये) है।
Advertisement

टेरा (wired) जैसे क्रिप्टो प्राेजेक्‍ट्स के क्रैश होने के साथ मंदी की आशंकाओं ने हाल के महीनों में क्रिप्टो इंडस्‍ट्री से बड़ी मात्रा में पूंजी को बाहर कर दिया है, जिससे मंदी और अधिक तेज हो गई है। 
एक ब्लॉग पोस्ट में बथिजा ने कहा कि पिछला शुक्रवार वॉल्ड और मेरे लिए सबसे कठिन दिनों में से एक था, क्योंकि हमने अपने कर्मचारियों की संख्या को लगभग 30 फीसदी कम करने का फैसला किया था। यह निर्णय हमने हल्‍के में नहीं लिया, बल्कि आर्थिक मंदी को देखते हुए हमने निष्कर्ष निकाला कि यह एक्‍शन का सही तरीका था। यही नहीं, वॉल्ड के सीनियर अधिकारियों की सैलरी में भी 50 फीसदी की कटौती की जाएगी। 
Advertisement

जिन कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है, उन्‍हें कंपनी 2 महीनों की सैलरी और 12 महीने के लिए मेडिकल इंश्‍योरेंस दे रही है। साथ ही उन्हें इस सेक्‍टर में जॉब्‍स खोजने में मदद दी जा रही है। 

चार साल पुराने वॉल्ड ने पिछले साल जुलाई में सीरीज ए फंडिंग राउंड में 25 मिलियन डॉलर (185 करोड़ रुपये) जुटाए थे। उस समय कॉइनबेस भी इसके निवेशकों की सूची में शामिल हो गया था। वॉल्‍ड से पहले इस महीने की शुरुआत में कॉइनबेस ने अपने 18 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। जरूरत से ज्‍यादा हायरिंग की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कॉइनबेस के CEO ब्रायन आर्मस्ट्रांग ने कहा था कि कंपनी ने हाल के महीनों में बहुत से सदस्यों को शामिल किया है, जो अब फर्म की कुशलता में मुश्किल बन रहा है। पिछले हफ्ते Web3 फर्मों- BlockFi और Crypto.com ने भी अपनी-अपनी कंपनियों से छंटनी की घोषणा की है। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.