थाईलैंड में बंद होगा डिजिटल एसेट्स का पेमेंट के तौर पर इस्तेमाल

थाईलैंड ने गुड्स और सर्विसेज के लिए 1 अप्रैल से डिजिटल एसेट्स के जरिए पेमेंट करने पर प्रतिबंध लगा दिया है

विज्ञापन
अपडेटेड: 23 मार्च 2022 18:34 IST
ख़ास बातें
  • बैंक ऑफ थाईलैंड ने कहा है कि वह क्रिप्टोकरेंसीज का समर्थन नहीं करता
  • क्रिप्टोकरेंसीज से थाईलैंड की वित्तीय स्थिरता पर असर पड़ने की आशंका है
  • हाल ही में EU अथॉरिटीज ने क्रिप्टो एसेट्स को लेकर लोगों को चेतावनी दी थी

बहुत से देशों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं

डिजिटल एसेट्स को लेकर कुछ देशों में सख्ती की जा रही है। इसी कड़ी में थाईलैंड ने गुड्स और सर्विसेज के लिए 1 अप्रैल से डिजिटल एसेट्स के जरिए पेमेंट करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। थाइलैंड के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने यह जानकारी दी। बैंक ऑफ थाईलैंड (BOT) के साथ SEC की डिजिटल एसेट्स को लेकर चर्चा में इस पर सहमति बनी थी। 

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, SEC ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि BOT के साथ उसकी डिजिटल एसेट से जुड़ी फर्मों की इस तरह की एक्टिविटी को रेगुलेट करने की जरूरत पर चर्चा हुई थी। ऐसी एक्टिविटीज से थाईलैंड की वित्तीय स्थिरता और इकोनॉमी पर असर पड़ सकता है। BOT ने इससे पहले भी कहा है कि वह क्रिप्टोकरेंसीज का समर्थन नहीं करता। इस वर्ष की शुरुआत में इंडोनेशिया ने भी वित्तीय फर्मों को क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ी सर्विसेज की पेशकश नहीं करने की चेतावनी दी थी। 
Advertisement

बहुत से देशों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले भी बढ़े हैं। रिसर्च फर्म Chainalysis की हाल की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पिछले वर्ष इन स्कैम्स के जरिए 7.7 अरब डॉलर की धोखाधड़ी की गई थी। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने हाल ही में ब्लॉकचेन एनालिसिस और वर्चुअल एसेट्स से जुड़े फ्रॉड को पकड़ने के लिए FBI की एक यूनिट शुरू करने की घोषणा की थी। डिपार्टमेंट ने पिछले महीने धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला पकड़ा था। इसमें न्यूयॉर्क के एक दंपत्ति पर 4.5 अरब डॉलर से अधिक (लगभग 33,750 करोड़ रुपये) के बिटकॉइन्स की लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है। ये बिटकॉइन लगभग छह वर्ष पहले डिजिटल करंसी एक्सचेंज Bitfinex को हैक कर चुराए गए थे। पिछले वर्ष अमेरिका के सबसे बड़े फ्यूल पाइपलाइन नेटवर्क पर सायबर हमले के बाद प्रेसिडेंट  Joe Biden के तहत आने वाले रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरंसी इंडस्ट्री की स्क्रूटनी बढ़ाई है।

हाल ही में EU अथॉरिटीज की ओर से क्रिप्टो एसेट्स को लेकर लोगों को यह सीधी चेतावनी दी गई थी। इससे संकेत मिला था कि क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट करने वालों के पास EU के फाइनेंशियल सर्विसेज कानून के तहत किसी सुरक्षा या मुआवजे का प्रावधान नहीं है। रेगुलेटर्स इससे चिंतित हैं कि Bitcoin और Ether सहित क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Thailand, Bitcoin, Services, America, Ethererum, Ban, Economy
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.