1 साल में 95% गिरा Solana, क्या ये है इसे खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका?

सोमवार को, Solana 12.25 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था, जो इसकी फरवरी 2021 से आज तक की सबसे कम वैल्यू थी। हालांकि, मंगलवार को टोकन करीब 15 डॉलर के दिन के हाई पर था और खबर लिखते समय तक, इसकी वैल्यू 14.6 डॉलर थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 नवंबर 2022 22:10 IST
ख़ास बातें
  • एक साल पहले टोकन अपने 260 डॉलर (लगभग 21,000 रुपये) के ऑल-टाइम हाई पर था
  • आज इसकी कीमत गिरकर 15 डॉलर (लगभग 1,200 रुपये) पर आ गई है
  • पिछले एक हफ्ते में, टोकन की वैल्यू में करीब 60% की गिरावट दर्ज की गई है

Solana की वर्तमान में कीमत करीब 14.6 डॉलर है

Solana ने पिछले कुछ वर्षों में अपने निवेशको को स्टेबल और अच्छा रिटर्न दिया, लेकिन साल 2022 टोकन के लिए बहुत खराब साबित हुआ। भले ही पिछले कुछ दिनों में सोलाना की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है, लेकिन यदि साल दर तारीख का हिसाब लगाया जाए, तो यह क्रिप्टो टोकन जबरदस्त गिरावट से जूझा है। हालिया दिनों में कई निवेशकों ने टोकन से अरबों डॉलर निकाल लिए। एक समय में इस टोकन को 'जायंट इथेरियम किलर' (Giant Ethereum Killer) बोला जाने लगा था, और आज इसके रिकवरी के आसार बेहद कम हो गए है।

CoinMarketCap के अनुसार, Solana की कीमत में साल-दर-साल (YoY) के हिसाब से करीब 95 प्रतिशत की गिरावट आई है। जहां एक ओर एक साल पहले टोकन अपने 260 डॉलर (लगभग 21,000 रुपये) के ऑल-टाइम हाई पर था, आज इसकी कीमत गिरकर 15 डॉलर (लगभग 1,200 रुपये) पर आ गई है। पिछले एक हफ्ते में, टोकन की वैल्यू में करीब 60% की गिरावट दर्ज की गई है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जैसे ही FTX की बर्बादी सामने आई, कई निवेशकों और वैलिडेटर्स ने ब्लॉकचेन से अपने सोलाना एसेट्स को हटाना शुरू कर दिया और उन्हें नष्ट कर दिया, जिससे टोकन में कीमत में इस तरह की जबरदस्त गिरावट आई।

सोमवार को, Solana 12.25 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था, जो इसकी फरवरी 2021 से आज तक की सबसे कम वैल्यू थी। हालांकि, मंगलवार को टोकन करीब 15 डॉलर के दिन के हाई पर था और खबर लिखते समय तक, इसकी वैल्यू 14.6 डॉलर थी।

5.25 बिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ, टोकन एक हफ्ते पहले, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो एसेट्स में आठवें स्थान से लुढ़ककर 15वें स्थान पर आ गया।
Advertisement

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इनवेस्टमेंट के लिए नहीं है। यह सिर्फ ऑथर का अपना ओपिनियन है। हालांकि भारत में क्रिप्टो लीगल नहीं है, इसलिए इसमें निवेश करना सहीं है या नहीं इस बारे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स से जरूर बात कर लें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  2. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  3. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  4. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  5. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  6. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  7. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  9. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  10. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.