• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Solana Mobile Saga स्मार्टफोन 6.67 इंच डिस्प्ले, 12GB रैम, Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Solana Mobile Saga स्मार्टफोन 6.67 इंच डिस्प्ले, 12GB रैम, Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Solana Mobile ने पिछले साल जून में अपना मोबाइल स्टैक अनाउंस किया था।

Solana Mobile Saga स्मार्टफोन 6.67 इंच डिस्प्ले, 12GB रैम, Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Solana Mobile

सोलाना सागा में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Solana Mobile ने पिछले साल जून में अपना मोबाइल स्टैक अनाउंस किया था।
  • सोलाना सागा में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • प्रोसेसिंग के लिए यह Snapdragon 8+ Gen 1 से लैस होकर आता है।
विज्ञापन
Solana Mobile ने अपना पहला स्मार्टफोन हाल ही में पेश किया था। Solana Saga नाम से लॉन्च किया गया ये फोन खासतौर पर web3 के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है। प्रोसेसिंग के लिए यह Snapdragon 8+ Gen 1 से लैस होकर आता है। अब इस फोन को कस्टमर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। यानि कि फोन की सेल शुरू हो गई है। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बता रहे हैं। 
 

Solana Saga Price, Availability

Solana Saga की सेल शुरू हो चुकी है। कंपनी इसके लिए पहले जो प्री-ऑर्डर जारी किया था, अब उन कस्टमर्स को फोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर फोन को लिस्ट किया गया है जहां पर इसके स्पेसिफिकेशंस भी बताए गए हैं। इसकी कीमत 1000 डॉलर (लगभग 82 हजार रुपये) है। फोन के लिए नए प्री-ऑर्डर 8 मई से शुरू होंगे। 
 

Solana Saga Price Specifications

सोलाना सागा में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है। प्रोसेसिंग के लिए यह Snapdragon 8+ Gen 1 से लैस होकर आता है। यह एक एंड्रॉयड फोन है। इसे खासतौर पर web3 के लिए डिजाइन किया गया है। स्मार्टफोन में सोलाना मोबाइल स्टैक भी देखने को मिलेगा। सोलाना मोबाइल स्टैक में विभिन्न प्रकार के टूल और फीचर्स यूजर को मिलते हैं जिसमें सोलाना डी-ऐप्स, ट्रेड टोकन, एनएफटी प्ले ऑन चेन आदि शामिल हैं। 

Solana Mobile ने पिछले साल जून में अपना मोबाइल स्टैक अनाउंस किया था। उसी समय इस फोन को भी अनाउंस किया गया था। सोलाना सागा फोन में मिलने वाला सोलाना मोबाइल स्टैक एक एंड्रॉयड फ्रेमवर्क है जो सोलाना वॉलेट और ऐप्स के लिए काम करता है। इस फोन में यूजर को Solana dApp Shop नामक फीचर भी मिलेगा जिसमें सभी Solana dApps को एक ही जगह पर पाया जा सकेगा। इसकी मदद से यूजर सोलाना ईकोसिस्टम से जुड़ सकेंगे, अपने फेवरेट ऐप्स को इस्तेमाल कर सकेंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो सोलाना क्रिप्टो को मोबाइल से जोड़ दिया गया है जिससे इसके ईकोसिस्टम तक पहुंच अब और आसाना हो जाएगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  10. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »