Crypto मार्केट लाल रंग में: Shiba Inu टोकन 24 घंटे में 17% तक गिरा, जानें बाकी टोकन का हाल

खबर लिखते समय तक SHIB की कीमत $0.00000916 थी। बता दें कि यह मीम कॉइन के अक्टूबर में हासिल किए ऑल-टाइम हाई, यानी $0.000086 से 80 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है। 

Crypto मार्केट लाल रंग में: Shiba Inu टोकन 24 घंटे में 17% तक गिरा, जानें बाकी टोकन का हाल

Bitcoin, Ethereum, Solana, XRP, Dogecoin सहित कई टॉप क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट आई है

ख़ास बातें
  • पिछले 24 घंटों में SHIB के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट आई है
  • खबर लिखते समय तक शीबा इनु की मार्केट कैप 5,413,750,812 डॉलर थी
  • वर्तमान में SHIB $0.00000916 कीमत पर ट्रेड हो रहा है
विज्ञापन
Shiba Inu से कई लोगों ने लाखों रुपये बनाए हैं, क्योंकि मीम कॉइन के रूप में शुरू हुए इस टोकन ने अपनी शुरुआत के बाद से कई हजार गुना की बढ़ोतरी देखी है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में SHIB के मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यहां लंबे समय से ट्रेडर्स और होल्डर्स इस कॉइन के एक डॉलर की ओर बढ़ने की आस लगाए बैठे हैं और दूसरी ओर यह मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के टॉप टोकन की गिनती में नीचे गिरते हुए 15वें पायदान पर आ गया है।

CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में Shiba Inu (SHIB) का बाजार पूंजीकरण 16.5% कम हुआ है। क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैप अब $5 बिलियन के करीब है। यदि सटीक संख्या की बात करें, तो खबर लिखते समय तक शीबा इनु मार्केट कैप के हिसाब से टॉप क्रिप्टोकरेंसी के 15वें पायदान पर था और इसकी कुल मार्केट कैप 5,413,750,812 डॉलर थी।

वहीं, खबर लिखते समय तक SHIB की कीमत $0.00000916 थी। बता दें कि यह मीम कॉइन के अक्टूबर में हासिल किए ऑल-टाइम हाई, यानी $0.000086 से 80 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है। 

केवल शीबा इनु ही नहीं है, जिसने गिरावट देखी है। Bitcoin भी मार्केट कैप के हिसाब से पिछले 24 घंटे में 12.7 प्रतिशत गिरा है। Ethereum की मार्केट कैप में 22.3%, XRP की मार्केट कैप में 19.3% और Dogecoin की मार्केट कैप में 21.6% की गिरावट देखने को मिली है।

हालांकि महीने की शुरुआत क्रिप्टोकरेंसी के लिए अच्छी थी। कीमत की बात करें, तो महीने की शुरुआत में Bitcoin की CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन में मामूली गिरावट थी और इसका प्राइस 20,483 डॉलर पर था। वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी $17,454 पर ट्रेड कर रही है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Solana, Bitcoin, shiba inu
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »