Shiba Inu है भारतीयों की टॉप चॉइस! WazirX पर सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाला मीमकॉइन बना

मीमकॉइन के साथ, शीबा इकोसिस्टम ने अपने कम्युनिटी के मेंबर्स के लिए मेटावर्स इकोसिस्टम, शिबेरियम ब्लॉकचेन और .SHIB डोमेन को शामिल करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2024 18:56 IST
ख़ास बातें
  • WazirX पर SHIB मार्च महीने में सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाला मीमकॉइन बना
  • SHIB को मार्केट में एंटर करने वाले नए निवेशकों की पहली चॉइस बताया गया
  • मीमकॉइन वर्तमान में $0.000027 (लगभग 0.002257 रुपये) पर ट्रेड हो रहा है
मार्च का महीना क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए काफी अच्छा साबित हुआ था। इस दौरान बिटकॉइन (Bitcoin) ने अपना नया ऑल-टाइम हाई छुआ और ईथर (Ether) अपना स्वयं के इकोसिस्टम को बनाने के करीब आ गया और कई altcoins ने भी अपने अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की। भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX ने 2 अप्रैल को अपने ऐप पर पांच सबसे अधिक ट्रेड होने वाली क्रिप्टोकरेंसी की एक लिस्ट जारी की। भारतीय एक्सचेंज के अनुसार, मीमकॉइन शीबा इनु (Shiba Inu) ने इस लिस्ट में पहली रैंक हासिल की, जो दर्शाता है कि इसके ऐप के जरिए क्रिप्टो से जुड़े अधिकांश निवेशकों ने शीबा इनु को खरीदना चुना।

मार्च 2024 में, शीबा इनु (SHIB) WazirX की सबसे अधिक ट्रेड वाली क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट में बिटकॉइन (BTC) को पीछे छोड़ने में कामयाब रही। @Shibtoken के आधिकारिक हैंडल ने WazirX की लिस्ट को फिर से शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “मार्च में @WazirXIndia पर $SHIB सबसे पॉपुलर कॉइन्स में से एक था! भारत में SHIB सेना मजबूत हो रही है!”
 

मूल रूप से डॉजकॉइन (Dogecoin) के एक प्रतिद्वंद्वी के रूप में बनाया गया, Shiba Inu अगस्त 2020 में लॉन्च किया गया था। मीमकॉइन वर्तमान में $0.000027 (लगभग 0.002257 रुपये) के प्राइस पॉइन्ट पर कारोबार कर रहा है। $16,131,474,196 (लगभग 1,34,583 करोड़ रुपये) के मार्केट कैप के साथ, SHIB, CoinMarketCap पर सभी 9,406 एक्टिव क्रिप्टोकरेंसी में 12वें स्थान पर है।

मीमकॉइन के साथ, शीबा इकोसिस्टम ने अपने कम्युनिटी के मेंबर्स के लिए मेटावर्स इकोसिस्टम, शिबेरियम ब्लॉकचेन और .SHIB डोमेन को शामिल करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।
Advertisement

इसके बाद, SHIB कम्युनिटी ने 2023 के आसपास बड़ा विस्तार देखा। उदाहरण के लिए, एक रिपोर्ट के अनुसार- चेन एनालिटिक्स फर्म Nansen ने दावा किया था कि पिछले साल जनवरी के अंत में, शीबा इनु नए निवेशकों के लिए टॉप ऑप्शन के रूप में उभरा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.