Shiba Inu के 2 वर्ष पूरे होने पर पेश हुई NFT गेम Shiba Eternity

इस गेम के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। फर्म ने इससे पहले गेम को सितंबर में लॉन्च करने का संकेत दिया था

Shiba Inu के 2 वर्ष पूरे होने पर पेश हुई NFT गेम Shiba Eternity

यह गूगल प्ले स्टोर और एपल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध होगी

ख़ास बातें
  • यह गेम यह इस मीम कॉइन के दो वर्ष पूरे होने पर पेश की जा रही है
  • Shiba Inu ने पिछले वर्ष PlaySide Studios के साथ पार्टनरशिप की थी
  • इस गेम को Shiba Eternity कहा जाएगा
विज्ञापन
मीम कॉइन Shiba Inu की टीम ने अपनी गेम का टाइटल घोषित कर दिया है। फर्म ने इस महीने की शुरुआत में इसका लोगो दिखाया था। इस गेम को Shiba Eternity कहा जाएगा। यह इस मीम कॉइन के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर पेश की जा रही है। यह गूगल प्ले स्टोर और एपल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध होगी।

Shiba Inu की टीम ने इस बारे में एक ट्वीट में कहा, "हमें गेम के टाइटल Shiba Eternity का खुलासा कर गर्व हो रहा है। हम एक टेस्टिंग शेड्यूल और रोमांचक रिलीज के लिए Playside Studios के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।" ऑस्ट्रेलिया की Playside Studios एक लिस्टेड गेम डिवेलपर है। हालांकि, इस गेम के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। फर्म ने इससे पहले गेम को सितंबर में लॉन्च करने का संकेत दिया था। Shiba Inu की टीम ने पिछले वर्ष दिसंबर में PlaySide Studios के साथ पार्टनरशिप की थी। 

इस मीम कॉइन के डिवेलपर Shytoshi Kusama ने पिछले महीने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि इस पार्टनरशिप से एक शानदार गेम सामने आएगी। PlaySide Studios ने इससे पहले Disney और Pixar जैसी बड़ी फर्मों के साथ काम किया है। कुछ महीने पहले Shiba Inu के Metaverse पर एक लाख से अधिक वर्चुअल प्लॉट्स की बिक्री की गई थी। इनमें से कुछ प्लॉट्स का इस्तेमाल रोड, ग्राउंड और अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए होगा। इन मेटावर्स प्लॉट्स का प्राइस 0.2 से 1 ETH के बीच था। प्राइस के लिहाज से इन प्लॉट्स को चार कैटगेरी - Silver Fur, Gold Tail, Platinum Paw और Diamond Teeth में बांटा गया है। SHIB टीम ने लैंड प्राइसिंग टोकन के तौर पर न्यूट्रल क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने का फैसला किया था।

इससे Shiba से जुड़े टोकन्स, SHIB, LEASH और BONE में गिरावट का रिस्क नहीं होगा। ये टोकन SHIB के मेटावर्स के और फेज शुरू होने पर इस्तेमाल में किए जाएंगे। SHIB टीम ने बताया था, "इससे मिलने वाले फंड का इस्तेमाल मेटावर्स डिवेलपमेंट के भुगतान के लिए होगा। टीम ने एक न्यूट्रल कॉइन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है जिसे सभी सोर्सेज को भुगतान करने के लिए स्टेबलकॉइन के तौर पर बेचा जा सकता है।" इस मीम कॉइन से जुड़ी कम्युनिटी को इसके मेटावर्स में लैंड खरीदने पर रिवॉर्ड देने का वादा भी किया गया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Developer, game, logo, Title, Launch, SHIB, Australia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »