Shiba Inu ने मारी जबरदस्त उछाल, 49% की बढ़ोतरी के साथ टॉप 20 क्रिप्टो कॉइन में पहुंचा

Shiba Inu और Dogecoin एक क्रिप्टोकरेंसी है, जिसे मस्क द्वारा जबदस्त सपोर्ट मिलता आया है। इसलिए, रविवार को मस्क के ट्वीट के तुरंत बाद SHIB और Dogecoin की कीमतों में तेजी से उछाल देखा गया।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2021 13:45 IST
ख़ास बातें
  • एक अज्ञात व्हेल अकाउंट ने खरीदें 6.3 ट्रिलियन Shiba Inu टोकन
  • बढ़ोतरी को 'डॉजफादर' यानी Elon Musk के एक ट्वीट से मिला और बढ़ावा
  • अब SHIB का मार्केट कैप 8.7 बिलियन डॉलर (लगभग 65,141 करोड़ रुपये) है

Elon Musk के ट्वीट के बाद SHIB और Dogecoin दोनों में उछाल देखा गया


एक अज्ञात व्हेल अकाउंट ने 6.3 ट्रिलियन Shiba Inu टोकन खरीदे हैं, जिससे SHIB कॉइन की कीमत (Shina Inu Price in India) में जबरदस्त उछाल आया है। इस मीम कॉइन की वैल्यू में 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। इस हफ्ते वॉल्यूम के हिसाब से यह सबसे अधिक कारोबार वाले कॉइन में से एक बन गया है। इस बढ़ोतरी के बाद SHIB कॉइन दुनिया की 33वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है, जिसका मार्केट कैप 8.7 बिलियन डॉलर (लगभग 65,141 करोड़ रुपये) है।

बढ़ोतरी को खुद 'डॉजफादर' यानी एलन मस्क (Elon Musk) के एक ट्वीट से बढ़ावा मिला है, जिन्होंने रविवार रात को अपने पालतू शीबा इनु की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसका नाम फ्लोकी फ्रंकपप्पी (Floky Frunkpuppy) है और वह टेस्ला के ओपन हुड में बैठा है। फ्लोकी को लेकर हाल के कुछ समय में मस्क द्वारा किए गए पोस्ट कई नए डॉज-स्टाइल कॉइन के जन्म का कारण बने हैं।

Shiba Inu और Dogecoin एक क्रिप्टोकरेंसी है, जिसे मस्क द्वारा जबदस्त सपोर्ट मिलता आया है। इसलिए, रविवार को मस्क के ट्वीट के तुरंत बाद SHIB और Dogecoin की कीमतों में तेजी से उछाल देखा गया।
Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब ऐसा कुछ हुआ है। पिछले महीने भी मस्क ने फ्लोकी की एक तस्वीर शेयर की थी और कई फ्लोकी-थीम वाले कॉइन की कीमतों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। मस्क भी अकेले नहीं है, जिन्होंने SHIB पर बड़ा दांव लगाया है। इथेरियम के सह-संस्थापक विटालिक ब्यूटिरिन (Vitalik Buterin) ने भारत के कोविड-क्रिप्टो राहत कोष में 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,486 करोड़ रुपये) कीमत के SHIB दान किए थे।

हालांकि, Shina Inu की वैल्यू में यह जबरदस्त उछाल के पीछे केवल मस्क के ट्वीट को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। 1 अक्टूबर को, एक अज्ञात व्हेल अकाउंट ने दो दिनों की अवधि में लगभग 6.3 ट्रिलियन SHIB टोकन खरीदे। व्हेल ने पहले दिन लगभग $43,838,900 (लगभग 327 करोड़ रुपये) कीमत के 6 ट्रिलियन SHIB सिक्के खरीदे। इसके बाद, अगले दिन तीन ट्रांज़ेक्शन हुई, जिसमें पहले 116 बिलियन सिक्के खरीदे गए और उसके बाद 159 बिलियन और 1 बिलियन सिक्के खरीदने गए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.