Shiba Inu दे रही मुनाफा! बड़े वॉलेट्स के एवरेज बैलेंस में 23% की बढ़ोतरी

एवरेज बैलेंस में बढ़ोतरी तब होती है, जब हालिया कीमतों में गिरावट के बीच भी बड़ी व्हेल शीबा इनु को जमा करना जारी रखती हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जुलाई 2022 12:39 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्‍टो व्‍हेल्‍स वो अकाउंट हैं, जो बड़े पैमाने पर क्रिप्टो रखते हैं
  • ये अकाउंट क्रिप्‍टो स्‍टोर रखते हैं या उन्‍हें बेचते हैं
  • इस क्रिप्‍टोकरेंसी के ‘बर्न रेट' में लगभग 231 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है

ईथीरियम ब्‍लॉक चेन की ऐसी ही एक बड़ी व्‍हेल Gimli ने बीते सप्‍ताह तीन अलग-अलग ट्रांजैक्‍शंस में 750 मिलियन शीबा इनु टोकन (SHIB) हासिल कर लिए थे।

क्रिप्‍टो मार्केट में कई महीनों से मायूसी छाई हुई है। क्रिप्‍टोकरेंसीज की कीमतें नीचे जा रही हैं या फ‍िर अपने वजूद को बनाए रखने के लिए जूझ रही हैं। निवेशक पीछे हट रहे हैं, क्‍योंकि वो नुकसान नहीं चाहते, लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा रखने वाले व्हेल (Crypto Whales) पर इसका कोई असर नहीं हो रहा। ये वो अकाउंट होते हैं, जो बड़े पैमाने पर क्रिप्टो को रखते हैं या उन्हें खरदते-बेचते हैं। शीबा इनु (Shiba Inu) क्रिप्‍टोकरेंसी को रखने वाले व्‍हेल्‍स को लेकर ऐसी ही एक जानकारी सामने आई है। आंकड़े बताते हैं कि दुनिया के टॉप 100 शीबा इनु होल्‍डर्स के एवरेज बैलेंस में 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

WhaleStats के हवाले से u.today ने लिखा है कि एवरेज बैलेंस में बढ़ोतरी तब होती है, जब हालिया कीमतों में गिरावट के बीच ये बड़ी व्हेल शीबा इनु को जमा करना जारी रखती है। ईथीरियम ब्‍लॉक चेन की ऐसी ही एक बड़ी व्‍हेल Gimli ने बीते सप्‍ताह तीन अलग-अलग ट्रांजैक्‍शंस में 750 मिलियन शीबा इनु टोकन (SHIB) हासिल कर लिए थे। 
Advertisement

आंकड़े बताते हैं कि मौजूदा वक्‍त में टॉप एक हजार ETH वॉलेट में 56,253,165,153,694 SHIB टोकन हैं। इनकी कीमत 624,403,475 डॉलर अनुमानित है। यही नहीं, शीबा इनु में दांव लगाने वाले निवेशकों की संख्‍या में भी बढ़ोतरी हो रही है और यह 12 लाख तक पहुंच गई है। रिपोर्ट कहती है कि इस संख्‍या का फ‍िलहाल शीबा इनु की कीमतों पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन यह भविष्‍य के लिए लोगों की रुचि को दर्शाता है। 

गौरतलब है कि शीबा इनु के ‘बर्न रेट' में लगभग 231 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कल ही हमने आपको बताया था कि शीबा इनु का एक हिस्‍सा जिसमें 196,820,007 टोकन थे, उसे नष्‍ट कर दिया गया है। इसके अलावा करीब 25 ट्रांजैक्‍शंस किए गए हैं। यही नहीं, कुछ घंटों के दौरान ही विभिन्‍न लेनदेनों के जरिए लाखों की तादाद में SHIB कॉइंस को डेड वॉलेट में भेजा गया है। इस तरह के बर्न ए‍क निश्चित अंतराल पर होते रहते हैं। लंबे समय में शीबा इनु की कीमतों को बढ़ाने के लिए रेगुलर तौर पर इस तरह के बर्न की जरूरत होती है। वहीं बीते 24 घंटों की बात करें तो 69,507,755 SHIB टोकन बर्न कर दिए गए। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.