Shiba Inu के फाउंडर ने डिलीट किए अपने सभी ट्वीट और ब्लॉग

Medium प्लेटफॉर्म पर SHIB के सभी चार ब्लॉग्स से SHIB के लिए लिंक को भी हटा दिया गया था। रयोशी के पिछले सभी ब्लॉग 30 मई, 2021 को लिखे जाने के एक साल बाद हटा दिए गए हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 मई 2022 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Ryoshi की पहचान Shiba के अगस्त 2020 में लॉन्च होने के बाद से अज्ञात है
  • @RyoshiResearch हैंडल पर रहा करते थे एक्टिव
  • Medium में प्रोजेक्ट के 4 ब्लॉग के सभी पोस्ट को भी डिलीट किया गया

Ryoshi की असली पहचान Shiba Inu के अगस्त 2020 में लॉन्च होने के बाद से ही अज्ञात रही है

ऐसा प्रतीत होता है कि क्रिप्टोकरेंसी Shiba Inu के क्रिएटर Ryoshi (असली नाम नहीं) ने SHIB कम्युनिटी से अलविदा ले लिया है, क्योंकि उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से सभी ट्वीट के साथ-साथ अपने द्वारा लिखे गए सभी ब्लॉग को डिलीट कर दिया है। शीबा इनु को अगस्त 2020 में रयोशी नाम के एक अज्ञात व्यक्ति या ग्रुप द्वारा Dogecoin (DOGE) के ऑप्शन के रूप में लॉन्च किया गया था।

Ryoshi की असली पहचान Shiba Inu के अगस्त 2020 में लॉन्च होने के बाद से ही अज्ञात रही है। इनका ट्विटर हैंडल @RyoshiResearch काफी एक्टिव रहता था, लेकिन अब इस हैंडल से सभी ट्वीट्स को डिलीट कर दिया गया है। रयोशी कई मौकों पर पहले से कहते आए हैं कि वह एक दिन गायब हो जाएंगे। वे अपने ब्लॉग Medium पर लिखते हैं और उन्होंने एक ब्लॉग (अब डिलीट कर दिया गया) में लिखा था कि (अनुवादित) “मैंने शुरू से ही कहा है, मैं कोई नहीं हूं, मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं। सफल होने पर भी मेरी 'पहचान' को बेनकाब करने का प्रयास भारी होगा। मैं एक कीबोर्ड पर टैप करने का कोई परिणाम नहीं होने वाला सिर्फ एक आदमी हूं और मैं बदला जा सकता हूं। मैं रयोशी हूं।"

वर्तमान में Ryoshi का ट्विटर हैंडल एक्टिव है, लेकिन उसमें से सभी ट्वीट्स को डिलीट कर दिया गया है। इसके अलावा, उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल फोटो को भी बदल दिया है। उन्होंने अब अपनी प्रोफाइल पर तिब्बत के एक लोकप्रिय कवि और योगी जेटसुन मिलारेपा (Jetsun Milarepa) की तस्वीर लगाई है। इसके अलावा हेडर (कवर) फोटो में बादल और एक अर्ध चांद की तस्वीर है।

Coinquora के अनुसार, Medium प्लेटफॉर्म पर SHIB के सभी चार ब्लॉग्स से SHIB के लिए लिंक को भी हटा दिया गया था। रयोशी के पिछले सभी ब्लॉग 30 मई, 2021 को लिखे जाने के एक साल बाद हटा दिए गए हैं।
Advertisement

इस बीच, SHIB प्रोजेक्ट के लीड डेवलपर Shytoshi Kusama ने कहा है कि यह प्रोजेक्ट डिसेंट्रलाइज्ड मीमकॉइन इकोसिस्टम के निर्माण के लिए "इस ग्रांड एक्सपेरिमेंट के लिए रयोशी के विजन और प्लान को साकार करना" जारी रखेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , shiba inu, SHIB, Ryoshi, cryptocurrency news
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.