‘अगले 8 साल में खत्‍म हो जाएगी Shiba Inu क्रिप्‍टोकरेंसी! 2030 तक जीरो वैल्‍यू का अनुमान’

Finder.com के पैनल के 73 फीसदी एक्‍सपर्ट का कहना है कि शीबा इनु को अब बेचने का समय है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 मई 2022 19:35 IST
ख़ास बातें
  • Finder.com के एक्‍सपर्ट के एक पैनल ने यह भविष्‍यवाणी की है
  • इस क्रिप्टोकरेंसी की वैल्‍यू आखिरकार शून्य होने की बात कही जा रही है
  • यह अनुमान साल 2030 तक के लिए लगाया गया है

एक एक्‍सपर्ट ने कहा- जोक-टाइप कॉइंस गायब हो जाएंगे और असल इनोवेशन देखने को मिलेंगे।

क्रिप्‍टोकरेंसी (cryptocurrency) मार्केट में गिरावट के दौर ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच, मीम कॉइंस के तौर पर चर्चित शीबा इनु (SHIB) को लेकर एक बड़ी भविष्‍यवाणी की गई है। प्राइस कंपैरिजन पोर्टल Finder.com के एक्‍सपर्ट के एक पैनल ने शीबा इनु की मौत की भविष्यवाणी की है। पैनल के ज्‍यादातर लोगों का यह मानना है कि इस क्रिप्टोकरेंसी की वैल्‍यू आखिरकार शून्य हो जाएगी। पैनल के 73 फीसदी लोगों का कहना है कि शीबा इनु को अब बेचने का समय है।

bitcoin.com की रिपोर्ट के अनुसार, Finder.com ने पिछले हफ्ते शीबा इनु के लिए अपने प्राइस अनुमान को अपडेट किया है। कंपनी के मुताबिक, उसने अप्रैल में 36 फिनटेक एक्‍सपर्ट के एक पैनल को सर्वे किया। इसमें उनसे यह समझने की कोशिश की गई कि अगले दशक में शीबा इनु कैसा प्रदर्शन करेगा। फाइंडर ने कमेंट किया है कि शीबा इनु के लिए चीजें अच्छी नहीं दिख रही हैं। 
Advertisement

कंपनी ने बताया है कि सर्वे के समय SHIB की कीमत 0.00002029 डॉलर थी और पैनल को उम्मीद थी कि यह 2022 के अंत तक 7.6 फीसदी गिरकर 0.000018750 हो जाएगी। हालांकि मौजूदा वक्‍त में यह करेंसी इससे भी कम कीमत पर 0.00001163 डॉलर पर कारोबार कर रही है। पैनल के 70 फीसदी लोगों का कहना है कि साल 2030 के अंत तक SHIB का कोई मूल्य नहीं होगा। पैनल का मानना है कि इस टोकन के मूल्य में गिरावट जारी रहेगी। साल 2025 के आखिर तक इसकी वैल्‍यू 0.000002500 डॉलर और 2030 के अंत तक 0.000000325 डॉलर रह जाएगी। 

पैनल में शामिल रहे डिजिटलएक्स एसेट मैनेजमेंट में फंड के प्रमुख मैथ्यू हैरी ने कहा कि उन्‍हें उम्मीद है कि क्रिप्टो मार्केट के परिपक्व होते ही SHIB समेत बाकी मीम कॉइंस मार्केट से पूरी तरह से गायब हो जाएंगे। पैनल के एक अन्य एक्‍सपर्ट दिमित्रियोस सलम्पासिस ने भी यही भविष्यवाणी की है कि SHIB आखिरकार बेकार हो जाएगा। उनका कहना है कि ये जोक-टाइप कॉइंस गायब हो जाएंगे और असल इनोवेशन देखने को मिलेंगे। पैनल के 73 फीसदी एक्‍सपर्ट ने इस क्रिप्‍टोकरेंसी को बेचने की सलाह दी है। 23 फीसदी का कहना है कि अभी इसे होल्‍ड करना चाहिए, जबक‍ि सिर्फ 3 फीसदी ने शीबा इनु को खरीदने की सलाह दी है।  
Advertisement

मीम करेंसी की कीमतों में इस असर के पीछे एक्‍सपर्ट कई वजहें बता रहे हैं। 82 फीसदी ने कहा है कि मीम कॉइन हाइप का सबसे ज्यादा असर SHIB की कीमत पर पड़ेगा। इसके अलावा शिबासवाप (Shibaswap) की लॉन्चिंग, SHIB टोकंस को जलाना वो वजहें हैं, जो इसकी कीमत को प्रभावित करेंगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  2. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  3. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  4. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  5. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  6. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  7. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  8. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  9. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  10. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.