Sequoia Capital ने Web 3 पर फोकस के साथ लॉन्च किए 2 नए फंड

इनमें से एक भारत के लिए 2 अरब डॉलर का शुरुआती दौर में इनवेस्टमेंट करने वाला वेंचर और ग्रोथ फंड और दूसरा साउथ ईस्ट एशिया के लिए 85 करोड़ डॉलरका फंड है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 15 जून 2022 20:52 IST
ख़ास बातें
  • Sequoia ने साउथ ईस्ट एशिया अपना बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाई है
  • इसकी फंडिंग वाले स्टार्टअप्स में CoinSwitch Kuber और Polygon भी हैं
  • क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से फंडिंग पर भी असर पड़ा है

इन फंड्स की ओर से क्रिप्टो के साथ ही Web 3 स्टार्टअप्स में भी इनवेस्टमेंट किया जाएगा

पिछले कुछ महीनों से दुनिया भर में स्लोडाउन के कारण स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग घटी है। हालांकि, इनवेस्टमेंट फर्म Sequoia ने फंडिंग को आगे बढ़ाया है। इसकी दो यूनिट्स Sequoia India और Sequoia Southeast Asia ने दो नए फंड लॉन्च किए हैं। इनमें से एक भारत के लिए 2 अरब डॉलर का शुरुआती दौर में इनवेस्टमेंट करने वाला वेंचर और ग्रोथ फंड और दूसरा साउथ ईस्ट एशिया के लिए 85 करोड़ डॉलरका फंड है। 

Sequoia ने साउथ ईस्ट एशिया अपना बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाई है। इन फंड्स की ओर से क्रिप्टो के साथ ही Web 3 स्टार्टअप्स में भी इनवेस्टमेंट किया जाएगा। Sequoia ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "Web 3 से जुड़ा इकोसिस्टम मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम और फिलिपींस जैसे मार्केट्स में तेजी से बढ़ रहा है। नए फंड के साथ Sequoia Southeast Asia इस रीजन की शुरुआती दौर और ग्रोथ के रास्ते पर चल रही फर्मों में इनवेस्टमेंट करेगी।" रेगुलेटरी स्थिति को लेकर स्पष्टता नहीं होने के बावजूद Sequoia ने Web 3 जैसे नए एरिया में एक्सपैंशन करने की योजना बनाई है। 

क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर भारत में रेगुलेशंस की कमी के कारण वेंचर कैपिटल फर्में इस सेगमेंट से जुड़े स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट करने से बचती हैं। हालांकि, Sequoia India और इसकी साउथ ईस्ट एशिया के लिए डिविजन ने देश में ऐसे बहुत से स्टार्टअप्स को फंडिंग दी है। इनमें CoinSwitch Kuber और Polygon शामिल हैं। पिछले दो वर्षों में Sequoia India का तीन अतिरिक्त फंड्स के साथ जुड़ाव देखा गया था। इनमें पिछले वर्ष मार्च में सीड फंडिंग राउंड शामिल है जिसमें 19.5 करोड़ डॉलर जुटाए गए थे। 

पिछले कुछ महीनों में मेटावर्स और NFT गेमिंग सेगमेंट्स में तेजी आई है। इनसे जुड़ी रिसर्च और डिवलपमेंट को बढ़ाने के लिए इनवेस्टमेंट फर्म Andreessen Horowitz ने 60 करोड़ डॉलर का फंड देने की घोषणा की है। इस फंड पूल को 'गेम फंड वन' कहा जा रहा है और यह गेम स्टूडियो और गेमिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स पर फोकस करेगा। इसके साथ ही Web3 गेमिंग इंडस्ट्री के लिए वेंचर कैपिटल फंड बढ़कर लगभग 3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। अमेरिकी फर्म Andreessen Horowitz ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हमारा मानना है कि गेमिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजीज का मेटावर्स में बड़ा योगदान होगा।" यह फंड मेटावर्स और ब्लॉकचेन गेम्स में इंटरएक्टिव एक्सपीरिएंस को बढ़ाने पर काम करने वाले डिवेलपर्स को दिया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Web3, Startups, Crypto, Market, Investment, Regulations, Interactive, Growth, Funding
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.