अपकमिंग Galaxy लाइनअप के लिए Samsung ने Theta Labs से हाथ मिलाया

सैमसंग के एनएफटी प्लान के बारे में अधिक जानकारी 10 अगस्त को सामने आएगी।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 9 अगस्त 2022 22:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung NFT के जरिए फैंस को ऑथेंटिकेशन टूल्स और डिस्काउंट बेनिफिट्स देगी
  • एनएफटी प्लान के बारे में अधिक जानकारी 10 अगस्त को सामने आएगी
  • Galaxy S22 और Tab S8 के लॉन्च के लिए भी Theta Labs के साथ हाथ मिलाया था

Samsung के NFT प्लान के बारे में अधिक जानकारी 10 अगस्त को सामने आएगी

Samsung ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस, Galaxy Fold 4 के लॉन्च के लिए नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के कलेक्शन को बनाने के लिए Theta Labs के साथ भागीदारी की है। जो लोग दक्षिण कोरिया में डिवाइस को प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें उनकी यूनिट्स के जरिए यूनिक डिजिटल कलेक्टिबल्स प्राप्त होंगी। थीटा नेटवर्क एनएफटी दावेदारों को थीटाड्रॉप नाम का एक रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म मुहैया कराएगा, जो उन्हें वैरिफिकेशन के बाद अपने एनएफटी लेने का मौका देगा।

Samsung अपने फैंस को ऑथेंटिकेशन टूल्स और डिस्काउंट बेनिफिट्स जैसे रिवॉर्ड देने के तरीके के रूप में NFT का उपयोग कर रही है।

CryptoSlate ने एक कोरियाई प्रेस रिलीज के हवाले से बताया कि इस साझेदारी के लिए Samsung का कहना है कि "सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ग्राहक अनुभव को नया करना जारी रखेगा जो विभिन्न भागीदारों के साथ एनएफटी का उपयोग करके वर्चुअल दुनिया और वास्तविक दुनिया को जोड़ता है।"

सैमसंग के एनएफटी प्लान के बारे में अधिक जानकारी 10 अगस्त को सामने आएगी।
Advertisement

टेक दिग्गज ने अपने Galaxy S22 और Galaxy Tab S8 के लॉन्च से पहले फरवरी में पहली बार Theta Labs के साथ साझेदारी की थी।
Advertisement

एक Medium पोस्ट में Theta Labs के सह-संस्थापक और सीईओ मिच लियू ने कहा "ये एनएफटी इंडस्ट्री में पहली बार सैमसंग के प्रमुख मोबाइल डिवाइस को प्री-ऑर्डर करने के लिए यूनिक कस्टमर बेनिफिट्स देते हैं। हम गैलेक्सी ग्राहकों को चल रहे सदस्यता लाभ और विशेषाधिकार प्रदान करने की योजना बना रहे हैं, जो सैमसंग थीटा स्मारक एनएफटी के मालिक हैं और सदस्यों के बीच एक दीर्घकालिक समुदाय के निर्माण के लिए तत्पर हैं।"
 

इस बीच थीटा नेटवर्क ने ट्विटर पर इस साझेदारी के बारे में लोगों को अपडेट किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, NFT, non fungible token
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.