1771 में बनी रूस की सबसे पुरानी जेल में अवैध Crypto माइनिंग का खुलासा

रूस की राजधानी मॉस्को में यह जेल 1771 में बनाई गई थी और इसमें लगभग 2,000 कैदी रखे जाते हैं

1771 में बनी रूस की सबसे पुरानी जेल में अवैध Crypto माइनिंग का खुलासा

रूस क्रिप्टो माइनिंग को कानूनी दर्जा देने पर विचार कर रहा है

ख़ास बातें
  • इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
  • क्रिप्टो माइनिंग में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल होता है
  • कुछ देशों में अवैध क्रिप्टो माइनिंग के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं
विज्ञापन
रूस में अवैध तौर पर क्रिप्टो माइनिंग का एक बड़ा मामला पकड़ा गया है। यह माइनिंग रूस की सबसे पुरानी जेल Butyrka में हो रही थी। इसके लिए जेल के एक वॉर्डन को इलेक्ट्रिसिटी की चोरी करने का आरोपी बनाया गया है। रूस की राजधानी मॉस्को में यह जेल 1771 में बनाई गई थी और इसमें लगभग 2,000 कैदी रखे जाते हैं। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

यह मामला जेल के एक क्लिनिक में माइनिंग इक्विपमेंट मिलने पर पकड़ा गया। Bitcoin.com ने एक रिपोर्ट में बताया कि जांच करने वाले अधिकारियों को जेल के अंदर क्रिप्टो माइनिंग पिछले वर्ष नवंबर से होने का शक है। इसके लिए इस वर्ष फरवरी तक 8,400 kW से अधिक की इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल होने का अनुमान है। यह इलेक्ट्रिसिटी जेल में इस्तेमाल के लिए थी लेकिन इसका इस्तेमाल क्रिप्टो माइनिंग के लिए किया गया। जांच के घेरे में आए वॉर्डन और उसके सहयोगियों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। क्रिप्टो माइनिंग में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल होता है। इससे कई देशों में इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो चुकी है। इन देशों में चीन, कजाकिस्तान और ईरान शामिल हैं। 

हालांकि, रूस क्रिप्टो माइनिंग को कानूनी दर्जा देने पर विचार कर रहा है। इससे माइनिंग के लिए जरूरी इलेक्ट्रिसिटी को प्रोड्यूस किया जा सकेगा और इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई में रुकावट नहीं आएगी। रूस के डिप्टी एनर्जी मिनिस्टर Evgeny Grabchak ने भी मार्च में रूस में कानूनी तौर पर क्रिप्टो माइनिंग करने वालों की पहली कॉन्फ्रेंस में क्रिप्टो माइनिंग को कानूनी दर्जा देने और इसे रेगुलेट करने का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि रूस में माइनिंग के लिए उपयुक्त साइट्स की पहचान करने के साथ ही इसके लिए जरूरी इलेक्ट्रिसिटी की व्यवस्था की जानी चाहिए।

क्रिप्टो माइनिंग में इलेक्टिसिटी की अधिक खपत होने के कारण चीन ने पिछले वर्ष माइनिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। ईरान ने भी हाल ही में इस कारण से क्रिप्टो माइनिंग को अस्थायी तौर पर बंद करने का आदेश दिया था। बिटकॉइन माइनिंग करने वाले बड़े देशों में शामिल अमेरिका के टेक्सस में माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई में रुकावट आई थी। इसका टेक्सस के लोगों ने काफी विरोध किया था। कई देशों में अवैध क्रिप्टो माइनिंग के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Russia, Bitcoin, Mining, America, Electricity, Legal
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »