प्रतिबंधों के बावजूद क्रिप्टोकरंसीज में ट्रांजैक्शंस कर रहे रशियन इनवेस्टर्स

केवल तीन ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज, Binance, Yobit और LocalBitcoins रूबल में डॉमिनेशन वाली क्रिप्टोकरंसीज की ट्रेडिंग की पेशकश करते हैं

विज्ञापन
अपडेटेड: 9 मार्च 2022 20:10 IST
ख़ास बातें
  • रूस पर कई देशों ने कड़े प्रतिबंध लगाए हैं
  • एक्सचेंजों ने प्रतिबंध के तहत आने वाले रूस के ट्रेडर्स को ब्लॉक किया है
  • रूस के छोटे इनवेस्टर्स की क्रिप्टोकरंसीज में ट्रेडिंग बढ़ी है

रूबल में डॉमिनेशन वाले बिटकॉइन की ट्रेडिंग वॉल्यूम शनिवार को इस वर्ष के उच्चतम स्तर पर थी

कई देशों की ओर से पकड़े प्रतिबंधों के बावजूद रूस के इनवेस्टर्स की बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरंसीज में ट्रांजैक्शंस जारी हैं। हालांकि, इसकी वॉल्यूम कम दिख रही है। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Kaiko के डेटा से पता चलता है कि रूबल में डॉमिनेशन वाले बिटकॉइन की ट्रेडिंग वॉल्यूम शनिवार को इस वर्ष के उच्चतम स्तर पर थी। हालांकि, इसका बड़ा हिस्सा Tether स्टेबलकॉइन के साथ है। रूबल में डॉमिनेशन वाले बिटकॉइन का एवरेज ट्रेड साइज 24 फरवरी को लगभग 580 डॉलर था, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था।

क्रिप्टो एल्गोरिद्मिक ट्रेडिंग फर्म Efficient Frontier के बिजनेस डिवेलपमेंट मैनेजर, एंड्रू ट्यु ने कहा, "रूस के बहुत से छोटे इनवेस्टर्स बिटकॉइन खरीद रहे हैं। USDT रखने वालों पर तकनीकी तौर पर अमेरिकी डॉलर के प्रतिबंध वास्तव में लागू नहीं हो सकते लेकिन मुझे लगता है कि कुछ लोग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं।" बिटकॉइन की ग्लोबल ट्रेडिंग की कुल वॉल्यूम में रूस की हिस्सेदारी बहुत कम है। बिटकॉइन की प्रति दिन की एवरेज ट्रेडिंग वॉल्यूम 20 अरब से 40 अरब डॉलर के बीच रहती है। शनिवार को रूबल में डॉमिनेशन वाले बिटकॉइन की कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 1.42 करोड़ डॉलर की थी। 
Advertisement

केवल तीन ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance, Yobit और LocalBitcoins रूबल में डॉमिनेशन वाली क्रिप्टोकरंसीज की ट्रेडिंग की पेशकश करते हैं। Binance और Coinbase सहित एक्सचेंजों ने कहा है कि वे रूस के सामान्य लोगों पर अपनी सर्विस का इस्तेमाल करने को लेकर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। हालांकि, प्रतिबंधित व्यक्तियों और एंटिटीज से जुड़े यूजर्स को ब्लॉक करने की कोशिश की जा रही है। उदाहरण के लिए, Coinbase ने कहा है कि उसने प्रतिबंध वाली सूची में शामिल 25,000 से अधिक एड्रेस को ब्लॉक कर दिया है। 

ऑस्ट्रेलियन क्रिप्टो एक्सचेंज BTC Markets की चीफ एग्जिक्यूटिव Caroline Bowler ने कहा कि उनकी फर्म प्रतिबंधों के तहत आने वाली रूस की एंटीटीज को ब्लॉक कर रही है। उन्होंने ब्लूमबर्ग टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू में बताया, "बिटकॉइन में विशेषतौर पर छोटे इनवेस्टर्स की ओर से ट्रेडिंग बढ़ी है।" अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित बहुत से देशों ने यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अलावा कुछ बड़ी कंपनियों ने भी रूस में कारोबार बंद कर दिया है। इनमें पेट्रोलियम कंपनी शेल भी शामिल है जिसने रूस से ऑयल नहीं खरीदने का फैसला किया है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Russia, Ukraine, Trading, Volume, Exchange
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.