Goldenstone के साथ 3.65 अरब डॉलर की डील में पब्लिक ऑफर लाएगी Roxe Holdings

मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी के स्टॉक प्राइस के विशेष टारगेट पूरे होने पर Roxe के इनवेस्टर्स को अतिरिक्त स्टॉक्स के लिए डिविडेंड भी मिलेगा

विज्ञापन
अपडेटेड: 22 जून 2022 17:10 IST
ख़ास बातें
  • Goldenstone एक स्पेशल पर्पज एक्विजिशन कंपनी है
  • इसने मार्च में इनिशियल पब्लिक ऑफर से 5.75 करोड़ डॉलर जुटाए थे
  • बिटकॉइन का प्राइस पिछले सप्ताह घटकर 20,000 डॉलर से नीचे चला गया था

क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से गिरावट के बावजूद दोनों फर्में इस डील पर आगे बढ़ रही हैं

ब्लॉकचेन से जुड़ी पेमेंट्स फर्म Roxe Holdings की Goldenstone Acquisition Limited के साथ 3.65 अरब डॉलर के संयुक्त वैल्यूएशन पर डील में पब्लिक ऑफर लाया जाएगा। क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से गिरावट के बावजूद दोनों फर्में इस डील पर आगे बढ़ रही हैं। 

इस डील की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि Roxe Holdings के किसी भी इनवेस्टर की अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना नहीं है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, Goldenstone एक स्पेशल पर्पज एक्विजिशन कंपनी (SPAC) है। इसने मार्च में इनिशियल पब्लिक ऑफर से 5.75 करोड़ डॉलर जुटाए थे। मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी के स्टॉक प्राइस के विशेष टारगेट पूरे होने पर Roxe के इनवेस्टर्स को अतिरिक्त स्टॉक्स के लिए डिविडेंड भी मिलेगा। Roxe की शुरुआत लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। यह बैंकों, पेमेंट फर्मों और रेमिटेंस फर्मों को प्राइवेट ब्लॉकचेन टोकन्स के इस्तेमाल से विदेश में पेमेंट्स की सुविधा देने के लिए कनेक्ट करती है। यह वोलैटिलिटी वाली क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल नहीं करती। 

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस पिछले सप्ताह घटकर 20,000 डॉलर से नीचे चला गया था। यह पिछले वर्ष दिसंबर के बाद से इसका लो लेवल है। इस वर्ष बिटकॉइन में लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट हुई है। क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू भी कम होकर लगभग 900 अरब डॉलर रह गई है। मार्केट में गिरावट से इस सेगमेंट से जुड़ी बहुत सी फर्मों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। इनमें से कुछ फर्मों ने कॉस्ट घटाने के लिए अपनी वर्कफोर्स में कमी भी की है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी करने से क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली बढ़ी है क्योंकि इनवेस्टर्स अधिक रिस्क वाले एसेट्स से दूरी बना रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में गिरावट से इनवेस्टर्स को करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है।

Roxe का इस वर्ष यह दूसरा SPAC मर्जर होगा। इस वर्ष की शुरुआत में फर्म ने क्रिप्टो एक्सचेंज Apifiny के साथ लगभग 53 करोड़ डॉलर की डील की थी। Dealogic के डेटा के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में पब्लिक ऑफर लाने वाली लगभग 600 SPAC डील्स पूरी करने में नाकाम रही हैं। इस वर्ष अमेरिका में 26 SPAC मर्जर को रद्द किया गया है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Deal, Bitcoin, Market, Investors, Risk, America, Payments
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  2. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  3. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  5. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  3. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  4. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  6. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  7. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  9. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.