Cryptocurrency Bill : क्रिप्‍टो में निवेश करने वालों को जेल, जमानत भी नहीं मिलेगी!

क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर नकेल कसने की सरकार की योजना के कारण कई इन्‍वेस्‍टर्स नुकसान के साथ मार्केट से बाहर निकल गए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2021 20:35 IST
ख़ास बातें
  • एक सोर्स और रॉयटर्स द्वारा देखे गए बिल के सारांश से तथ्‍य सामने आए हैं
  • वह सोर्स मीडिया से बात नहीं कर सकता था, उसने अपनी पहचान भी नहीं बताई
  • सेल्‍फ-कस्टोडियल वॉलेट पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है

इंडस्‍ट्री का अनुमान है कि देश में लगभग 15 मिलियन से 20 मिलियन क्रिप्टो इन्‍वेस्‍टर हैं। इनके पास लगभग 45 हजार करोड़ रुपये की क्रिप्टो होल्डिंग्स हैं।

देश में प्राइवेट क्रिप्‍टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का रुख सख्‍त दिखाई दे रहा है। डिजिटल करेंसीज को लेकर केंद्र सरकार ने एक बिल तैयार किया है, जिससे जुड़े कुछ नए तथ्‍य रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में सामने रखे हैं। एक सोर्स और रॉयटर्स द्वारा देखे गए बिल के सारांश के अनुसार, देश में क्रिप्टोकरेंसी के इस्‍तेमाल पर बैन लगाने वाला प्रस्‍तावित कानून इसका उल्‍लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई कर सकता है। कानून का उल्‍लंघन करने वालों की बिना वॉरंट गिरफ्तारी हो सकती है और उन्‍हें जमानत भी नहीं मिलेगी।  

नरेंद्र मोदी सरकार पहले ही यह इशारा कर चुकी है कि वह ज्‍यादातर क्रिप्टोकरेंसीज पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। सरकार का यह कदम चीन की ओर से अपनाए गए उपायों को फॉलो करता है। चीन ने सितंबर से क्रिप्टोकरेंसीज पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
Advertisement

बिल के सारांश के अनुसार, भारत सरकार किसी भी व्यक्ति द्वारा डिजिटल करेंसी को ‘विनिमय का माध्यम' (medium of exchange), मूल्य का भंडार (store of value) और खाते की इकाई (a unit of account)' के तौर पर माइनिंग, जेनरेटिंग, होल्डिंग, सेलिंग (अथवा) डीलिंग जैसी सभी गतिविधियों को सामान्यत: प्रतिबंधित करने की योजना बना रही है।

इनमें से किसी भी नियम का उल्लंघन करना ‘संज्ञेय' होगा, जिसका मतलब है कि बिना वॉरंट के गिरफ्तारी संभव है, और ‘गैर जमानती' है।
Advertisement

मामले की सीधी जानकारी रखने वाला सोर्स मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं है और उन्‍होंने अपनी पहचान जाहिर करने से भी मना कर दिया। वहीं, वित्त मंत्रालय ने इस मामले में टिप्पणी के लिए भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं दिया।
Advertisement

हालांकि सरकार कह चुकी है कि उसका मकसद ब्लॉकचेन तकनीक को बढ़ावा देना है, पर वकीलों का कहना है कि प्रस्तावित कानून भारत में नॉन-फंजिबल टोकन मार्केट के लिए भी एक झटका होगा।

लॉ फर्म Ikigai Law के फाउंडर अनिरुद्ध रस्तोगी ने कहा, ‘अगर किसी भी पेमेंट की अनुमति नहीं है और ट्रांजैक्‍शन फीस के लिए कोई अपवाद नहीं बनाया गया है, तो यह ब्लॉकचेन के डिवेलपमेंट और NFT को भी रोक देगा।'
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर नकेल कसने की सरकार की योजना के कारण कई इन्‍वेस्‍टर्स नुकसान के साथ मार्केट से बाहर निकल गए हैं।
Advertisement

बड़ी संख्‍या में एडवर्टाइजिंग और क्रिप्टोकरेंसी की बढ़ती कीमतों से आकर्षित होकर भारत में क्रिप्टो इन्‍वेस्‍टर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

हालांकि इसका कोई आधिकारिक डेटा उपलब्ध नहीं है, पर इंडस्‍ट्री का अनुमान है कि देश में लगभग 15 मिलियन से 20 मिलियन क्रिप्टो इन्‍वेस्‍टर हैं। इनके पास लगभग 45 हजार करोड़ रुपये की क्रिप्टो होल्डिंग्स हैं।

सोर्स का यह भी कहना है कि सेल्‍फ-कस्टोडियल वॉलेट पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। सेल्‍फ-कस्टोडियल वॉलेट की मदद से इन्‍वेस्‍टर, क्रिप्‍टो एक्सचेंजों के बाहर डिजिटल करेंसीज को स्टोर कर सकते हैं। 

बिल के मसौदे के सारांश में कहा गया है कि रिजर्व बैंक की चिंताओं के बाद डिजिटल करेंसीज को लेकर सख्त नियम बने हैं। इनका उद्देश्य पारंपरिक फाइनैंशल सेक्‍टर को क्रिप्टोकरेंसी से बचाने के लिए सुरक्षा उपाय देना है। 

मसौदे के सारांश में यह भी कहा गया है कि सिक्‍योरिटीज एंड एक्‍सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI क्रिप्टो असेट्स के लिए रेग्‍युलेटर होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.