Crypto ट्रेडिंग का स्वर्ग माने जाने वाले पुर्तगाल में भी अब Cryptocurrency पर लगेगा Tax

इस महीने की शुरुआत में पुर्तगाल में पहला ऐसा अपार्टमेंट बेचा गया जिसकी पेमेंट Bitcoin में हुई थी, और इसे 3 बिटकॉइन में बेचा गया था

Crypto ट्रेडिंग का स्वर्ग माने जाने वाले पुर्तगाल में भी अब Cryptocurrency पर लगेगा Tax

पुर्तगाल की सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है

ख़ास बातें
  • पुर्तगाल में फिलहाल Crypto Trading पर कोई टैक्स नहीं लगता है
  • दक्षिणी यूरोप का ये देश क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए स्वर्ग माना जाता है
  • पुर्तगाल में पहला ऐसा अपार्टमेंट बेचा गया जिसकी पेमेंट बिटकॉइन में हुई थी
विज्ञापन
पुर्तगाल की सरकार क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। अभी तक, पुर्तगाल यूरोप के उन कुछ चुनिंदा देशों में से था जहां क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स नहीं लगता था। शुक्रवार को एक प्रेस मीटिंग में देश के फाइनेंस मिनिस्टर फर्नांडो मेडिना ने कहा कि इस मामले को अब कानून के दायरे में लाए जाने की तैयारी की जा रही है। सरकार अपने कानून तंत्र की उन सभी कमियों को पूरा करना चाहती है जो क्रिप्टो (Crypto) को टैक्स के दायरे में आने से रोक रहे हैं। 

AFP के अनुसार, मेडिना ने कहा, "अब हम इस जगह (क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स) को खाली नहीं छोड़ना चाहते हैं।" हालांकि फाइनेंस मिनिस्टर ने इसके लिए कोई डेडलाइन नहीं बताई, लेकिन उन्होंने कहा कि सरकार इस पर जल्द से जल्द कोई कानून लेकर आएगी। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार जो मॉडल अपना रही है वो सबके लिए अच्छा होगा और पुर्तगाल उसके बाद भी क्रिप्टो के क्षेत्र में एक कंपीटिटिव डेस्टिनेशन होगा। 

टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से देश में 2016 में एक कानून लागू किया गया था जिसके अनुसार, पुर्तगाल क्रिप्टोकरेंसी को विदेशी करेंसी या वित्त संपत्ति नहीं मानता है। इसलिए देश में क्रिप्टो व्यापार (Crypto Trading) पर कोई टैक्स नहीं लगता है। इसलिए दक्षिणी यूरोप का ये देश क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग के लिए स्वर्ग माना जाता है।  

इतना ही नहीं, देश में क्रिप्टो ऐसेट्स के ट्रांजैक्शन पर होने वाले लाभ पर न तो कोई वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) लिया जाया है और न ही इनकम टैक्स (Income Tax) लिया जाता है। सरकार केवल ऐसी बिजनेस एक्टिविटी पर टैक्स लेती है जिनका भुगतान डिजिटल ऐसेट्स में होता है। इसलिए यहां क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बहुत पॉपुलर हो गया, खासकर कि रियल एस्टेट के क्षेत्र में। 

इस महीने की शुरुआत में पुर्तगाल में पहला ऐसा अपार्टमेंट बेचा गया जिसकी पेमेंट बिटकॉइन (Bitcoin Payment) में हुई थी और वो भी बिना उसको यूरो (Euro) में बदले हुए। य़ह अपने आप में बहुत अनोखी डील थी, जिसमें रियल एस्टेट एजेंसी Zome ने तीन बेडरूम वाला घर ब्रागा (Braga) शहर में बेचा था। इसकी कीमत 1 लाख 10 हजार यूरो (लगभग 90.5 लाख रुपये) थी। इसे 3 बिटकॉइन में बेचा गया था। रियल एस्टेट में ये पहली ऐसी डील थी जिसकी पेमेंट डिजिटल ऐसेट में की गई थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »