Ordi: 30 दिनों में 500% बढ़ा यह नया Bitcoin बेस्ड टोकन, जानें इसके बारे में सब कुछ

एक Medium ब्लॉग में दावा किया गया है कि 8 मार्च, 2023 को एक गुमनाम यूजर द्वारा bc1p…gy06 एड्रेस के साथ अंकित किए जाने के बाद पहला ऑर्डी अस्तित्व में आया।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 21:41 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin ब्लॉकचेन पर पहला BRC-20 क्रिप्टो टोकन है Ordi
  • हाल ही में 65.06 यूएस डॉलर (लगभग 5,422 रुपये) के अपने ऑल टाइम हाई पर था
  • पिछले सात दिनों में टोकन की कीमत में 148 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई
क्रिप्टो मार्केट पिछले कुछ समय से तेजी देख रही है। इस समय बिटकॉइन (Price of Bitcoin) 42,450 यूएस डॉलर (लगभग 35 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले 19 महीनों में इसकी सबसे ज्यादा कीमत है। इस तेजी के बीच, एक नया क्रिप्टो टोकन बड़े पैमाने पर ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। बिटकॉइन ब्लॉकचेन पर आधारित, इस क्रिप्टोकरेंसी का नाम 'ऑर्डी' (Ordi) है और सोशल मीडिया सनसनी ओरी अवत्रामानी की तरह इस नए टोकन ने हर किसी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इसमें आखिर ऐसा क्या है और यह करता क्या है? चलिए जानते हैं।

Bitcoin ब्लॉकचेन पर पहला BRC-20 क्रिप्टो टोकन, Ordi हाल ही में 65.06 यूएस डॉलर (लगभग 5,422 रुपये) के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। पिछले सात दिनों में टोकन की कीमत में 148 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। CoinGecko के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 30 दिनों में ORDI टोकन में 500 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है, जो बिटकॉइन की तेजी से कदम मिला कर चल रही है।
Advertisement

एक तकनीकी प्रयोग के रूप में शुरू किया गया Ordi बिटकॉइन की सातोशी यूनिट्स पर टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो और वीडियो जैसे डेटा को अंकित करने के लिए ऑर्डिनल्स प्रोटोकॉल का उपयोग करता है। हाल के दिनों में Binance और OKX जैसे पॉपुलर क्रिप्टो एक्सचेंजों ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज और खरीद के लिए Ordi को लिस्ट किया, जिससे इसे इतनी गति मिली।

Bitcoin की कीमत बढ़ने के साथ ऑर्डिनल-आधारित NFT की वैल्यू भी बढ़ गई, जिससे ऑर्डी की कीमत पर अच्छा असर पड़ा। मंगलवार, 6 सितंबर को टोकन का मार्केट कैप 1 बिलियन डॉलर (लगभग 8,333 करोड़ रुपये) के पार जाने के बाद, क्रिप्टो कम्युनिटी के कई मेंबर्स ने ऑर्डी टोकन के बारे में अपनी राय पोस्ट की।
Advertisement
 
 
 

एक Medium ब्लॉग में दावा किया गया है कि 8 मार्च, 2023 को एक गुमनाम यूजर द्वारा bc1p…gy06 एड्रेस के साथ अंकित किए जाने के बाद पहला ऑर्डी अस्तित्व में आया।
Advertisement

ऑर्डी में एक प्री-सेट सर्कुलेशन सप्लाई है जो 21 मिलियन तक सीमित है, जो इस altcoin में दुर्लभता भागफल लाती है। क्रिप्टो बाजार के लगातार बदलते परिदृश्य के कारण, निवेशक समुदाय तेजी से बढ़ते हुए इन नए टोकन पर नजर रखता है और कुछ भी संदिग्ध सामने आने पर अलर्ट पोस्ट करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.