El salvador के बाद अब Brazil भी Bitcoin को करेंसी बनाने की तैयारी में!

अल साल्वाडोर के बाद ब्राजील अब बिटकॉइन को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला अगला देश बनने की तैयारी में है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2021 12:30 IST
ख़ास बातें
  • ब्राजील के लोअर हाउस में अभी इस बिल पर चर्चा होना बाकी है।
  • 7 सितम्बर को अल साल्वाडोर ने बिटकॉइन को लीगल टेंडर घोषित कर दिया था।
  • चीन, तुर्की, मिस्र, बोलीविया, इंडोनेशिया आदि देशों मे क्रिप्टो पर है बैन।

ब्राजील के फेडरल डिप्टी ने कहा कि इस फैसले तक पहुंचने के लिए हमने इस पर सालों तक बहस की है।

अल साल्वाडोर के बाद ब्राजील अब बिटकॉइन को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला अगला देश बनने की तैयारी में है। आपको याद दिला दें कि पिछले महीने यानि 7 सितम्बर को अल साल्वाडोर ने बिटकॉइन को लीगल टेंडर घोषित कर दिया था। हालांकि इसका बहुत पॉजीटिव रेस्पोन्स जनता की ओर से नहीं मिला जिसके चलते देश में कानून व्यवस्था भी डगमगा गई थी। मगर बाद में स्थिति सामान्य होती चली गई थी। अब ब्राजील भी अल साल्वाडोर की राह पर है और जल्द ही बिटकॉइन को लीगल टेंडर घोषित करने की तैयारी कर रहा है। आश्चर्य नहीं है कि बिटकॉइन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है और निवेशकों की पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी है। इसलिए देश अब इसको करेंसी के रूप में अपनाए जाने के लिए काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। 

Financial Express में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील के क्रिप्टो मीडिया पोर्टल Livecoins ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में देश के फेडरल डिप्टी ऑरियो रिबेरो ने कहा था कि बिटकॉइन जल्द ही ब्राजील में करेंसी बन जाएगा और ब्राजीलियाई नागरिक जल्द ही बिटकॉइन के साथ घर, कार और यहां तक ​​​​कि मैकडॉनल्ड्स में भी खरीदारी कर सकेंगे। 29 सितम्बर को देश के बिटकॉइन बिल को अप्रूव किया जा चुका है। इस बिल पर अब Plenary of Chambers of Deputies - ​​ब्राजील की नेशनल कांग्रेस के लोअर हाउस में चर्चा की जाएगी।
Advertisement

रिबेरो ने कहा कि बिल में एक इनोवेटि टेक्स्ट है। बिल की मंजूरी के बाद, कई देश ब्राजील के रेगुलेटरी मॉडल को कॉपी करेंगे। "हमने इस ऐसेट को रिकग्नाइज करने वाले टेक्स्ट पर पहुंचने के लिए कुछ सालों तक बहस की, जो हमारे देश में इस ऐसेट के ट्रांजेक्शन को परमिट करता है। इसे एक सरकारी एजेंसी द्वारा रेगुलेट किया जाएगा। चूंकि हम सेंट्रल बैंक और CVM के साथ काम करेंगे, तो इस पर निर्भर करता है कि इस ऐसेट को कैसे रिकग्नाइज किया जाएगा, जैसे कि रीयल एस्टेट की वैल्यू या डेली यूज की करेंसी।"

जहां अल साल्वाडोर और अब ब्राजील बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपना रहे हैं वहीं चीन, तुर्की, मिस्र, बोलीविया, इंडोनेशिया आदि देशों ने क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया था। जबकि भारत जैसे देश जिसमें पाकिस्तान, वियतनाम आदि देशों के नाम भी शामिल हैं, अब जल्द ही क्रिप्टो रेगुलेशन के साथ आने की तैयारी कर रहे हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  2. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  3. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  4. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  5. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  7. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  8. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  9. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  10. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.