Exynos 2600 में 10 कोर लगे हैं जो नए Arm Lumex आर्किटेक्चर पर बने हैं।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S26 सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन्स कंपनी के अब तक के सबसे तगड़े चिपसेट से लैस हो सकते हैं।
Samsung Galaxy 26 स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी एक धांसू अपग्रेड कर सकती है। इस सीरीज के साथ कोरियन ब्रांड प्रोसेसिंग में नए आयाम स्थापित कर सकती है। खबर है कि इस सीरीज में सैमसंग का लेटेस्ट Exynos 2600 चिपसेट आने वाला है जो क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे पावरफुल चिपसेट को भी टक्कर देने वाला है। गैलेक्सी एस 26 सीरीज के लॉन्च में अब बहुत ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। अगर कंपनी पुराने लॉन्च ट्रेंड को फॉलो करती है तो नई सीरीज अगले महीने पेश की जा सकती है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy 26 सीरीज को लेकर क्या है कंपनी की तैयारी!
Samsung Galaxy 26 सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन्स कंपनी के अब तक के सबसे तगड़े चिपसेट से लैस हो सकते हैं। सैमसंग का Exynos 2600 चिप इस सीरीज का शो-स्टीलर हो सकता है। Samsung कहती है कि यह कंपनी का अबतक का सबसे पावरफुल चिपसेट होगा जो 2nm प्रोसेसिंग पर बना है। यह क्वालकॉम के सबसे दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 से भी ज्यादा पावरफुल चिप बताया जा रहा है जो 3nm प्रोसेसिंग पर बना है।
Galaxy 26 सीरीज में आने वाला Exynos 2600 नई गेट ऑल अराउंड (Gate-All-Around (GAA) तकनीकी पर आधारित है। यह पुराने प्रोसेसर मॉडल Exynos 2500 से परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी में 39% ज्यादा तेज बताया गया है। इसमें Heat Path Block सिस्टम है जो चिपसेट को हीटिंग से रोकता है और एफिशिएंसी को बढ़ाता है।
10-कोर वाला चिपसेट
Exynos 2600 में 10 कोर लगे हैं जो नए Arm Lumex आर्किटेक्चर पर बने हैं। इसके साथ में Samsung Xclipse 960 GPU को पेअर किया गया है। साथ ही इसमें एक 32K MAC NPU समाहित है जिससे जेनरेटिव AI परफॉर्मेंस 113% तक बढ़ जाती है।
320 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाला कैमरा सपोर्ट
इस नए चिपसेट के साथ सैमसंग फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को भी नई ऊंचाई तक ले जाने की कोशिश में है। नया प्रोसेसर 320 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन तक के कैमरा को सपोर्ट करता है। इसमें AVP कोडेक सपोर्ट होगा जिसकी मदद से कंपनी वीडियो रिकॉर्डिंग में Apple के ProRes फीचर को टारगेट करने जा रही है।
मोबाइल गेमिंग होगी लाजवाब
दावा किया गया है कि नए Exynos 2600 में कंपनी अबतक का सबसे बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस डिलीवर करने की कोशिश करेगी। नई सीरीज में Xclipse 960 GPU लगा होने की बात सामने आई है। यह जीपीयू पुराने मॉडल से दोगुनी कम्प्यूटिंग पावर रखता है। रे ट्रेसिंग परफॉर्मेंस में यह 50 प्रतिशत ज्यादा बूस्ट के साथ आने वाला है। इसके अलावा एक नया फीचर एग्जिनॉस न्यूरल सुपर सैम्पलिंग के रूप में मिलने वाला है। यह ऐसी तकनीक है जो AI आधारित अपस्केलिंग और फ्रेम जेनरेशन के लिए इस्तेमाल होती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत