New York के नए मेयर स्कूली बच्चों को भी Crypto Currency के बारे में पढ़ाना चाहते हैं

न्यूयॉर्क के नए चुने गए मेयर Eric Adams को लगता है कि अब समय आ गया है जब स्कूलों में क्रिप्टो को पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में शामिल करना शुरू कर देना चाहिए।

New York के नए मेयर स्कूली बच्चों को भी Crypto Currency के बारे में पढ़ाना चाहते हैं

नए मेयर ने हाल ही में यह कहते हुए सुर्खियों बटोरीं कि वह बिटकॉइन में अपनी पहली तीन सैलरी लेंगे।

विज्ञापन
न्यूयॉर्क के नए चुने गए मेयर Eric Adams को लगता है कि अब समय आ गया है जब स्कूलों में क्रिप्टो को पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में शामिल करना शुरू कर देना चाहिए। एडम्स, जो एक क्रिप्टो फैन रहे हैं और इसके बढ़ते स्कोप से सरोकार रखते हैं, ने हाल ही में यह कहते हुए सुर्खियों बटोरीं कि वह बिटकॉइन में अपनी पहली तीन सैलरी लेंगे। ऑफिस संभालने के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क को क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री का केंद्र बनाने का भी संकेत दिया। 

CNN के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, एडम्स ने क्रिप्टो को "पूरे विश्व में गुड्स एंड सर्विसेज के लिए पेमेंट का एक नया तरीका" बताया। एडम्स ने लोकल स्कूलों से कहा कि वे छात्रों को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और डिजिटल एसेट्स से प्रेरित एक नई सोच डेवलेप करने का तरीका सिखाएं।  

"मैं एक संकेत भेजना चाहता हूं। यह शहर एम्पायर स्टेट था ... यह इनोवेशन, सेल्फ-ड्राइविंग कारों, ड्रोन डेवलेपमेंट, साइबर सुरक्षा, लाइफ साइंस का केंद्र है। इसलिए जब मैंने ब्लॉकचेन और बिटकॉइन के बारे में बात की, तो सड़क पर युवा रुक गए और मुझसे पूछा: 'यह क्या है? यह किस बारे में है?'," एडम्स ने कहा।

एडम्स ने यह स्पष्ट किया कि बिटकॉइन को न्यूयॉर्क की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा बनाने के लिए बहुत काम करने की आवश्यकता होगी। "हम इसके बारे में विचार करने जा रहे हैं, और हम सावधानी से चलने जा रहे हैं। हम इसे ठीक करने जा रहे हैं," उन्होंने कहा।

उन्होंने मियामी के साथ एक फ्रंडली कंपीटिशन भी छेड़ दिया है, जो क्रिप्टो जॉब्स के लिए अमेरिकी केंद्रों में से एक बन गया है। एडम्स ने कहा कि वह Miami Coin जैसे सिटी कॉइन के समान ही न्यूयॉर्क के बारे में भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं। 

मेयर के कमेंट्स ने अमेरिकी इकोनॉमिस्ट और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, जेसन फुरमैन के साथ एक्सपर्ट्स की राय को भी बांट दिया है। उनका कहना है कि यह न्यूयॉर्क के लोगों के लिए एक गलत निवेश निर्णय और गलत निवेश सलाह है।

इस पर मेयर ने तुरंत जवाब दिया और कहा कि यह एक पर्सनल डिसीजन है। बीते समय में स्टॉक मार्केट क्रैश में हजारों डॉलर का नुकसान हुआ। इसी को लेकर एडम्स ने कहा कि बिटकॉइन उतना ही अस्थिर है जितना कि बाकी के दूसरे निवेश हैं, जिनमें लोग इनवेस्ट करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »