Bitcoin, Ether समेत ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसीज देख रहीं मुनाफा, जानें लेटेस्‍ट प्राइस

बीते कुछ दिनों में यह पहली बार है जब प्राइस चार्ट पर बिटकॉइन 20,000 डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) के निशान को पार कर पाई है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 18 जुलाई 2022 14:23 IST
ख़ास बातें
  • टीथर, यूएसडी कॉइन और बिनेंस यूएसडी भी फायदे में
  • डॉजकॉइन और शीबा इनु ने भी मामूली प्रॉफ‍िट देखा
  • ओवरऑल मार्केट कैप ट्रिलियन डॉलर के मार्क पर पहुंचा

कई दिनों के बाद ईथर का मूल्य भी 1,254 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये) के निशान से ऊपर गया है।

ओवरऑल क्रिप्‍टो चार्ट ज्‍यादातर ऑल्‍टकॉइंस को रिकवरी मिलने की जानकारी दे रहा है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) ने सोमवार को छोटे ही सही लेकिन मुनाफे के साथ कारोबार शुरू किया। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber के अनुसार एक फीसदी से भी कम का मुनाफा देखने के बाद BTC की कीमत वर्तमान में 21,848 डॉलर (लगभग 17.40 लाख रुपये) है। बीते कुछ दिनों में यह पहली बार है जब प्राइस चार्ट पर बिटकॉइन 20,000 डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) के निशान को पार कर पाई है। हालांकि इसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर लगभग 0.24 फीसदी का मामूली नुकसान हुआ है। इसका बावजूद वहां इसका मूल्य 21,321 डॉलर (लगभग 17 लाख रुपये) तक पहुंच गया है। 

बिटकॉइन की तरह ईथर की कीमतों ने भी तेजी दिखाई है। कई दिनों के बाद ईथर का मूल्य भी 1,254 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये) के निशान से ऊपर गया है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ETH 3.16 फीसदी ऊपर है। इसकी कीमत 1,442 डॉलर (लगभग 1.15 लाख रुपये) हो गई है।

टॉप 2 क्रिप्‍टोकरेंसी ने कीमतों में मुनाफा दर्ज किया तो बाकी altcoins भी इसी स्‍पीड को पकड़ते हुए दिखाई दिए हैं। इनमें टीथर, यूएसडी कॉइन और बिनेंस यूएसडी प्रमुख हैं। इसके अलावा, सोलाना, रिपल, कार्डानो, बिनेंस कॉइन, पोलकाडॉट और पॉलीगॉन ने भी मुनाफा दर्ज किया। अच्‍छी बात यह है कि मीम कॉइंस के रूप में पॉपुलर डॉजकॉइन और शीबा इनु ने भी मामूली प्रॉफ‍िट देखा है। हालांकि कुछेक ऑल्‍टकॉइंस जैसे- यूनिस्‍वैप, चेनलिंक, स्‍टीलर, मोनेरो और एरनॉल्‍ड ने नुकसान दर्ज किया है।  

क्रिप्‍टो इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लेटफॉर्म मुड्रेक्स के सीईओ एडुल पटेल ने गैजेट्स 360 से बात करते हुए कहा कि अमेरिकी शेयर मार्केट में लाभ पर नजर रखने के बाद ज्‍यादातर क्रिप्टोकरेंसी ट्रैक पर लौट आईं। पिछले सप्ताह ईथीरियम ने 17 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। मामूली गिरावट के बावजूद ज्‍यादातर क्रिप्टोकरेंसी ने वीकेंड में अपने लाभ को बरकरार रखा है। कॉइनमार्केट कैप के अनुसार, एक बार फ‍िर से क्रिप्‍टो सेक्‍टर का ओवरऑल मार्केट कैप ट्रिलियन डॉलर के मार्क पर पहुंच गया है और 977 अरब डॉलर (लगभग  77,97,638 करोड़ रुपये) पर है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.