मेक्सिको की Grupo Elektra अब बिटकॉइन में भी लेगी पेमेंट, 20% तक डिस्काउंट का ऑफर

सुपरमार्केट और बैंकिंग चेन के तौर पर पहचान रखने वाली इलेक्ट्रा, Grupo Salinas ग्रुपो सेलिनास समूह से ताल्‍लुक रखती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2021 14:12 IST
ख़ास बातें
  • सुपरमार्केट और बैंकिंग चेन के तौर पर पहचान रखती है ग्रुपो इलेक्ट्रा
  • यह अब बिटकॉइन को खरीद के लिए पेमेंट के रूप में स्वीकार करेगी
  • ग्रुपो सेलिनास के स्‍पोक्‍सपर्सन ने इस पर फौरन कोई टिप्पणी नहीं की है

क्रिप्टोकरेंसी के लिए साल 2021 काफी अहम रहा है। बड़ी संख्‍या में लोगों ने इसमें निवेश करना शुरू किया है।

Photo Credit: Reuters

दुनियाभर के देशों में क्रिप्‍टोकरेंसी Cryptocurrency को तेजी से अपनाया जा रहा है। अब लैटिन अमेरिकी देश मैक्सिको की एक कंपनी ‘ग्रुपो इलेक्ट्रा' Grupo Elektra भी बिटकॉइन को खरीद के लिए पेमेंट के रूप में स्वीकार करेगी। मैक्सिकन अरबपति रिकार्डो सेलिनास प्लिएगो Ricardo Salinas Pliego द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक ऑनलाइन विज्ञापन के अनुसार, बिटकॉइन के साथ खरीदारी पर इलेक्ट्रा 20 फीसदी की छूट दे रही है। सुपरमार्केट और बैंकिंग चेन के तौर पर पहचान रखने वाली इलेक्ट्रा, Grupo Salinas ग्रुपो सेलिनास समूह से ताल्‍लुक रखती है। 

सेलिनास ने एक ट्वीट में कहा। ‘अफवाहें सच हैं। इलेक्ट्रा मेक्सिको का पहला (रिटेल) स्टोर है, जो आपको बिटकॉइन के साथ खरीदने की अनुमति देता है।' 
Advertisement

यह खरीद अमेरिका के बिटकॉइन पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बिटपे BitPay के जरिए होगी।

ग्रुपो सेलिनास के स्‍पोक्‍सपर्सन ने इस पर फौरन कोई टिप्पणी नहीं की है।
Advertisement

मेक्सिको के सबसे अमीर लोगों में से एक सेलिनास, बैंको एज़्टेका बैंकिंग बिजनेस के मालिक हैं। जून में उन्‍होंने कहा था कि वह मेक्सिको में बिटकॉइन स्वीकार करने वाला पहला बैंक बनने के लिए काम कर रहे हैं।
Advertisement

कुछ अन्य केंद्रीय बैंकरों की तरह बैंक ऑफ मैक्सिको के गवर्नर एलेजांद्रो डियाज डी लियोन ने भी बिटकॉइन को लेकर सकारात्‍मक रुख नहीं दिखाया है। उन्‍होंने बिटकॉइन को हाई-रिस्‍क इन्‍वेस्‍टमेंट और खराब स्‍टोर वैल्‍यू के तौर पर चेताया है। 

वहीं, अल साल्वाडोर ने अमेरिकी डॉलर के साथ-साथ बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपनाने वाले पहले देश के रूप में इस साल इतिहास बनाया। मेक्सिको की लो-कॉस्‍ट एयरलाइन वोलारिस Volaris ने घोषणा की कि वह अल साल्वाडोर में बिटकॉइन स्वीकार करेगी।
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के लिए साल 2021 काफी अहम रहा है। बड़ी संख्‍या में लोगों ने क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश करना शुरू किया, वहीं क्रिप्‍टो स्‍कैम भी पूरे साल सुर्खियों में रहा। एक हालिया रिपोर्ट में रिसर्च फर्म Chainalysis ने खुलासा किया कि इस साल निवेशकों के साथ 7.7 बिलियन डॉलर (लगभग 58,697 करोड़ रुपये) से ज्‍यादा के क्रिप्‍टोकरेंसी घोटाले हुए। घोटाले का सबसे आम रूप क्लासिक रग पुल classic rug pull था, जहां डि‍वेलपर्स एक स्‍कैम प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च करते हैं। उसमें निवेशकों को फंसाते हैं और खुद बच निकलते हैं। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.